केंदुझर में चिटफंड संस्था के एमडी सहित तीन गिरफ्तार
केंदुझर जिला के टिकरगुमुरा में मौजूद जीएएच मल्टी ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड नामक चिटफंड संस्था के तीन अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जेएनएन, भुवनेश्वर : केंदुझर जिला के टिकरगुमुरा में मौजूद जीएएच मल्टी ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड नामक चिटफंड संस्था के तीन अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन अधिकारियों में संस्था के एमडी सुब्रत सेठी भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से एक बोलेरो गाड़ी, दो कंप्यूटर एवं कई कागजात को जब्त किया गया है। यह कंपनी केंदुझर जिला के विभिन्न जगहों पर सदस्य संग्रह कर आकर्षक ऑफर के जरिए अपनी आधारभूमि का विस्तार किया था।
केंदुझर के अलावा यह कंपनी ओडिशा के झारसुगुड़ा, रायगड़ा, कटक, भुवनेश्वर जैसी जगहों पर अपना व्यापार कर रही थी। ओडिशा ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी संस्था का जाल फैला हुआ है। यह संस्था जमाकर्ताओं को लालच दिखाकर 1 साल के अंदर 26 करोड़ रुपये से अधिक रुपये संग्रह करने की बात सामने आयी है। संस्था के खिलाफ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसपी के पास शिकायत करने के बाद केंदुझर थाना पुलिस ने खुद मामला दर्ज कर इन तीनों अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।