Move to Jagran APP

गहीरमथा से 4 ट्रालर जब्त, 32 मछुआरे गिरफ्तार

निषेधाज्ञा के बावजूद गहीरमथा में मछली पकड़ते 32 मछुआरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 03:01 AM (IST)
गहीरमथा से 4 ट्रालर जब्त, 32 मछुआरे गिरफ्तार
गहीरमथा से 4 ट्रालर जब्त, 32 मछुआरे गिरफ्तार

भुवनेश्वर : निषेधाज्ञा के बावजूद गहीरमथा में मछली पकड़ते 32 मछुआरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 4 ट्रालर समेत 7.5 क्विंटल मछली, 29 जाल आदि सामग्री भी जब्त की गई है। गौरतलब है कि कछुओं के प्रजनन स्थल के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध गहीरमथा इलाके में ट्रालर चला कर मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध है। बावजूद इसके इस इलाके में गैरकानूनी तरीके से ट्रालर के जरिए मछली पकड़ने का धंधा चल रहा है। शुक्रवार को रेंज अधिकारी महंत कुमार मलिक के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम ने हबालीखटी और सातभाया के निकट मछली पकड़ रहे ट्रालरों का पीछा कर चार ट्रालर समेत 32 मछुआरों को गिरफ्तार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.