युवा ही बने गांधीवाद के असली प्रचारक : महापात्र
स्वामी विवेकानंद ज्ञानलोक संगठन के वार्षिकोत्सव में वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोगा
भुवनेश्वर : स्वामी विवेकानंद ज्ञानलोक संगठन के वार्षिकोत्सव में वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा अपनी तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए गांधीवाद को कलंकित करने नहीं दिया जा सकता है। गांधीवाद आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं, भविष्य में भी रहेगा और युवावर्ग इसका प्रचारक बन कर, इसे आगे बढ़ाने में सहयोग करे। संगठन के वार्षिकोत्सव में कल्पना देवी विद्या निकेतन परिसर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में 30 विद्यालयों के करीब 300 छात्रों ने भाग लिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। संगठन के वरिष्ठ सदस्य राकेश कुमार साहू के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दूरदर्शन समाचार विभाग के उप निर्देशक गोपाल कृष्ण महापात्र समेत सम्मानित अतिथियों में वीरुपाक्ष त्रिपाठी, शुभेन्द्र कुमार भुइंया, विपिन बिहारी जेना, कल्पना देवी विद्या निकेतन के प्रधान शिक्षक बाइधर जेना, दीनबंधु बेहरा और भाग्यधर साहू ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर स्नायु शल्य विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार बेहरा एंव शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार साहू को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।