आधुनिक तकनीक से खत्म करें भविष्य की समस्याएं : राज्यपाल
सीवी रमण इंजीनिय¨रग कॉलेज में वाíषक उत्सव सेलिगांस- 2018 का आय
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : सीवी रमण इंजीनिय¨रग कॉलेज में वाíषक उत्सव सेलिगांस- 2018 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन राज्यपाल डॉ. एससी जमीर ने किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने छात्रों को भविष्य की समस्याओं को आधुनिक तकनीक के जरिए खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए। कंप्यूटर साइंस इंजीनिय¨रग विभाग (सीएसई) की छात्रा इतिप्रिया को इंस्टीट्यूट टॉपर के तौर पर एवं केमिकल इंजीनिय¨रग विभाग के विश्वरंजन पात्र को इस साल का सर्वगुण संपन्न पीसी दास मेमोरियल स्मृति स्मारक प्रदान किया गया। संस्थान के चेयरमैन संजीव कुमार राउत ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने के साथ कला एवं संस्कृति के प्रति भी रुचि रखनी चाहिए। यह उनके कुशल प्रोफेसनल बनने में मदद करेगा। इसके लिए कॉलेज में पाठ्यक्रम के साथ कला एवं संस्कृति पर भी समान महत्व दिया जाता है। कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. भावेश भट्टाचार्य एवं छात्र कल्याण मुख्य अश्विनी सामंतराय ने भी अपने विचार रखे। दैनिक जागरण इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर था।