Move to Jagran APP

पशु कल्याण बोर्ड के राज्य अधिकारी बने अनिल धीर

भारतीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय अंतर्गत आने वाले भारतीय जीव जंतु बोर्ड ने अनिल धीर को ओउिशा का अधिकारी नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 04:09 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 04:09 PM (IST)
पशु कल्याण बोर्ड के राज्य अधिकारी बने अनिल धीर
पशु कल्याण बोर्ड के राज्य अधिकारी बने अनिल धीर

जासं, भुवनेश्वर : भारतीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय अंतर्गत आने वाले भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने अनिल धीर को ओडिशा का कल्याण अधिकारी नियुक्त किया है। बोर्ड ने तीन राज्य कल्याण अधिकारी और तीस जिला कल्याण अधिकारी नियुक्त किए हैं।

loksabha election banner

अनिल धीर को एक सप्ताह का प्रशिक्षण देने के बाद यह जिम्मेदारी शुक्रवार को बोर्ड की चेयरमैन एसपी गुप्ता ने सौंप दी है। इस मौके पर गुप्ता ने कहा कि ओडिशा में जीव-जंतु व वन्य प्राणी बहुत हैं। ओडिशा पशु विविधता के लिए एक अच्छा स्थान है, ऐसे में यहां पर पशु कल्याण के क्षेत्र में अधिक जागरूकता की जरूरत है। अनिल धीर ने कहा है कि राज्य निकाय जल्द ही सक्रिय हो जाएगा और विभिन्न सरकारी एजेंसियों और पुलिस के साथ पशुधन अधिनियम 1960 की रोकथाम के उचित कार्यान्वयन के लिए बातचीत शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि एडब्ल्यूबीआइ अधिकारी राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम के साथ निरीक्षण करेंगे, और जिला स्तरीय समितियों के कामकाज की निगरानी करेंगे। अधिकारियों की पूरी टीम जल्द ही राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वन मंत्री से मुलाकात करेगी।

बता दें कि पशु कल्याण बोर्ड देश में पशु कल्याण को बढ़ावा देता है। पशु कल्याण कानून का अनुपालन सुनिश्चित करना एडब्ल्यूबीआई की जिम्मेदारी है। यह पशु कल्याण संगठनों को अनुदान भी प्रदान करता है और कल्याण के मुद्दों पर केंद्रीय और राज्य सरकारों को सलाह देता है। यह पिछले 50 वर्षों से देश में पशु कल्याण आंदोलन का चेहरा रहा है, जिसके धीर राज्य अधिकारी बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.