राधिका मर्चेंट से सगाई के बाद जगन्नाथ धाम पहुंचे अनंत अंबानी, बोले- भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हम पर बरसता रहे
अरबपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी मंगलवार को भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचे। भुवनेश्वर से वे कड़ी सुरक्षा के बीच पुरी के लिए रवाना हो गये। पुरी पहुंच कर उन्होंने जगन्नाथ मंदिर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।
पुरी /भुवनेश्वर,जागरण टीम: अरबपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी मंगलवार को भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचे। भुवनेश्वर से वे कड़ी सुरक्षा के बीच पुरी के लिए रवाना हो गये। पुरी पहुंच कर उन्होंने जगन्नाथ मंदिर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।
जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने के बाद अनंत अंबानी बाहर आए और पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। आज मैं भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर धन्य महसूस कर रहा था। उनका आशीर्वाद हम पर बरसता रहे। पुरी जिला प्रशासन और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने अनंत अंबानी के सुगम दर्शन के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। दर्शन करने के बाद अनंत अंबानी देर शाम मुंबई के लिए रवाना हो गए।
बता दें कि हाल ही में अनंत अंबानी की सगाई वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ धूमधाम से हुआ था। उनके सगाई समारोह में बॉलीवुड और क्रिकेटर समेत तमाम दिग्गज सेलेब्रिटी शामिल हुए थे। अंबानी परिवार भगवान जगन्नाथ में काफी श्रद्धा रखता है और विभिन्न मौकों पर भगवान जगन्नाथ वे दर्शन के लिए आते आते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: वायरल हो रहा प्रिंसिपल के नाम का नोटिस,लिखा- 14 फरवरी से पहले सभी लड़कियां बना लें अपना ब्वायफ्रैंड नहीं तो...