Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amit Shah : आज ओडिशा में चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकेंगे अमित शाह, सोनपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

    Amit Shah आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा के दौरे पर आ रहे हैं। वह सोनपुर रामेश्वरम स्टेडियम में अपराह्न 4.35 बजे एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शुमार अमित शाह आज सोनपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वह विशेष विमान से अपराह्न 3.45 बजे झारसुगुड़ा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से सोनपुर के लिए रवाना होंगे।

    By Sheshnath Rai Edited By: Arijita Sen Updated: Thu, 25 Apr 2024 09:37 AM (IST)
    Hero Image
    आज ओडिशा दौरे पर आ रहे अमित शाह।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ओडिशा के दौरे पर आ रहे हैं। वह सोनपुर रामेश्वरम स्टेडियम में अपराह्न 4.35 बजे एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शुमार अमित शाह ओडिशा में सोनपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाम पौने चार बजे पहुंचेंगे झारसुगुड़ा

    शाह विशेष विमान से अपराह्न 3.45 बजे झारसुगुड़ा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से उनका विशेष हेलीकॉप्टर से सोनपुर जाने का कार्यक्रम है। केंद्रीय गृह मंत्री सोनपुर की सभा में लाखों लोगों को संबोधित करेंगे।

    ओडिशा में सत्ता परिवर्तन की नींव रखेंगे शाह: भाजपा

    शाह ओडिशा में आज चुनावी बिगुल बिगुल बजाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि वह सत्ता परिवर्तन की नींव रखेंगे। सभा के बाद वह हेलीकॉप्टर से भुवनेश्वर पहुंचेंगे।

    भुवनेश्वर पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव पर मानस मंथन करेंगे। 24 की लड़ाई के लिए खास रणनीति तैयार की जाएगी। शाह का आज भुवनेश्वर में रात बिताने का कार्यक्रम है। अमित शाह के दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी खेमे में काफी उत्साह है।

    भाजपा के स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट

    इधर कल भाजपा ने राज्‍य में स्‍टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चार राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। पीएम के साथ इस लिस्‍ट में 40 लोग शामिल हैं। सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, असम के मुख्यमंत्री हिमंत शर्मा का नाम शामिल है।

    इनके अलावा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, सुनील बंसल, धर्मेंद्र प्रधान, बिजयपाल सिंह तोमर, सुश्री लता उसेंडी, शांतनु ठाकुर, बिश्वेश्वर टुडू, जय नारायण मिश्रा, जुएल ओरम, प्रताप चंद्र षडंगी, केदार नाथ कश्यप,अपराजिता ष़डंगी,संबित पात्र,बसंत कुमार पंडा, सुरेश पुजारी, कनक वर्धन सिंहदेव, समीर महांति, मानस कुमार महांति, अनुभव महांति, हरिहर महापात्र, पिंकी प्रधान और श्रीतम दास भी मौजूद रहेंगे। 

    ये भी पढ़ें:

    Odisha Politics: संबलपुर की इस पूर्व विधायक ने राजनीति से लिया सन्यास, BJD पर लगाया ये आरोप

    Odisha News : एक रुपये किलो चावल के वजन में घोटाला, कम चावल मिलने से लाभुक हुए परेशान; जमकर काटा बवाल