Move to Jagran APP

अमित शाह ने दिया गुरुमंत्र, भुवनेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ बनाई रणनीति

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ओडिशा में 2019 में परिवर्तन करने का मन जनता बना चुकी है।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 10:00 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 10:01 AM (IST)
अमित शाह ने दिया गुरुमंत्र, भुवनेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ बनाई रणनीति
अमित शाह ने दिया गुरुमंत्र, भुवनेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ बनाई रणनीति

भुवनेश्वर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को अपने एक दिवसीय ओडिशा दौरे के दौरान राज्य के पार्टी नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक में नई ऊर्जा व नया जोश भरने के साथ केंद्र में मोदी सरकार के चार साल के दौरान शुरू की गई विभिन्न जनहित योजनाओं को आंदोलन के तौर पर जन जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए जमीन स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

loksabha election banner

पार्टी के उपाध्यक्ष समीर महांती ने दैनिक जागरण के साथ बात करते हुए कहा कि आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछले छह महीने में संगठन बनाने के लिए जो दायित्व दिया था, उसकी समीक्षा करते हुए संगठन की स्थिति पर खुशी जाहिर की है। बैठक में उन्होंने कहा है कि आज राज्य की जनता में ओडिशा सरकार के प्रति आक्रोश भरा पड़ा है। गांव में अस्पताल है तो डॉक्टर नहीं है, दवा नहीं मिलती। ऐसे में उन्होंने राज्य के लोगों के साथ मिलकर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का आह्वान किया है। शाह ने कहा कि ओडिशा में 2019 में परिवर्तन करने का मन जनता बना चुकी है। जनता की इसी

भावना को साथ लेकर आगे बढ़ते हुए अपने संगठन को मजबूती देने में जी जान लगा देने की जरूरत है।उन्होंने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर फसल बीमा योजना जैसी तमाम योजनाओं की जानकारी जनजन तक पहुंचाने के लिए जुटने का आह्वान किया।

इसके साथ युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा को और शक्तिशाली बनाने का आह्वान दिया। साथ ही कांग्रेस के नेता जो मोदी सरकार के खिलाफ गलतफहमी फैला रहे हैं, उसे दूर करते हुए जनता को सच्चाई से अवगत कराने के लिए भी कार्यकर्ताओं से कहा। इस बैठक में कटक, पुरी एवं भुवनेश्वर

लोकसभा के 21 विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत से दो दो लोगों को बुलाया गया था, जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2019 में पार्टी को जिताने का गुरुमंत्र दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं जुएल ओराम और राज्य भाजपा अध्यक्ष बसंत पंडा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश पुजारी, ओडिशा प्रभारी तथा राष्ट्रीय

महासचिव अरुण सिंह, सौदान सिंह के वी सिंह देव के साथ राज्य के तमाम दिग्गज नेता उपस्थित थे। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष विमान के जरिए रविवार को यहां भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचे।

जहां उनका स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं जुएल ओराम, पार्टी की राज्य ईकाई के अध्यक्ष बसंत पंडा के अलावा काफी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। सभी ने शाह का पूरे उत्साह एवं गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी लोग एक साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक विशाल रैली निकाल कर पार्टी के राज्य कार्यालय में लाया गया। यह रैली शिशु भवन चौक, राजमहल चौक, मास्टर कैंटीन चौक होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंची। शाह के भुवनेश्वर पहुंचकर चुनावी रणनीति तैयार करने को लेकर राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह नजर आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.