29 को ओडिशा आएंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
आगामी 29 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ओडिशा दौरे पर आएंगे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 03:53 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 03:53 PM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : आगामी 29 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ओडिशा दौरे पर आएंगे। वे यहां कटक जिला के सालेपर कुलिया में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा के राज्य महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने दी है। भाजपा नेता हरिचंदन ने बताया है कि पहले 18 जनवरी को अमित शाह ओडिशा आने वाले थे, मगर उन्हें स्वाइन फ्लू हो जाने के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित रखा गया था। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने में दो बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दौरान सरकारी कार्यक्रम के साथ भाजपा की जनसभा को भी संबोधित किया था। ऐसे में अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर पार्टी में उत्साह का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें