विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भुवनेश्वर से पारादीप तक: अमित शाह ने 3275 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया

Published: Fri, 06 Mar 2026 12:47 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2026 06:15 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा में ₹3275 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने भुवनेश्वर, ...और पढ़ें

गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा को दी बड़ी सौगात।

गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा को दी बड़ी सौगात।

HighLights

  1. ओडिशा में गृह मंत्री ने दर्जनों परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

  2. ओडिशा में पहली बार सीआईएसएफ के प्रतिष्ठा उत्सव में भाग लिया।

  3. सहकारिता नीति-2026, साइबर थाने, दुग्ध संयंत्र जैसी पहल शामिल।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भुवनेश्वर, कटक और पारादीप समेत कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।

गृह मंत्री ने 3275 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।शाह शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, भुवनेश्वर पहुंचे।

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उनका स्वागत किया। यहां से वे कटक के मुंडली स्थित सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) यूनिट के कार्यक्रम में भाग लिए।

अपने दौरे के दौरान गृहमंत्री शाह पहली बार ओडिशा मुंडली में आयोजित सीआईएसएफ के 57वें प्रतिष्ठा उत्सव में भाग लिया। परेड की सलामी लेने के साथ सीआईएसएफ के जवानों को उन्होंने संबोधित किया।

गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए राजधानी भुवनेश्वर के साथ कटक एवं सभी कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।

इन परियोजनाओं का लोकार्पण

ओडिशा देश का पहला राज्य बना है, जहां सहकारिता नीति–2026 के क्रियान्वयन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसका लोकार्पण गृहमंत्री ने किया है।

कार्यक्रम के तहत 1567 पीएसीएस की ओर से संचालित जन सेवा केंद्र (सीएससी) का लोकार्पण, सहकारिता निबंधक कार्यालय के कंप्यूटरीकरण पोर्टल का लोकार्पण‌ हुआ।

141 पीएसीएस की ओर से संचालित धान भंडारण अवसंरचना के विकास के लोकार्पण के साथ खुर्दा जिले के टांगी में ओडिशा स्टेट कोआपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर फेडरेशन (ओमफेड) के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की भी शुरुआत हुई।

साथ ही 20 साइबर थाने, 24 पुलिस स्टेशन, 19 अटल बस स्टैंड और स्वास्थ्य अवसंरचना विकास से जुड़े कई परियोजनाएं, नेशनल फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के ट्रांजिट कैंपस से संबंधित परियोजना, ईफको पारादीप में सल्फ्यूरिक एसिड प्लांड का शुभारंभ भी गृह मंत्री के हाथों हुआ।

इन परियोजना का शिलान्यास व शुभारंभ भी

राज्य की पहली केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, मुख्यमंत्री कामधेनु योजना के तहत किसानों को गो-संपदा सब्सिडी वितरण कार्यक्रम, नेशनल कोआपरेटिव अर्गानिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) की नई वेबसाइट का शुभारंभ।

नेशनल कोआपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) के ‘कूप मार्क’ ब्रांड व डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म आदि का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया है।

इन परियोजना के लिए करारनामा हस्ताक्षरित

बड़ंबा समवाय चीनी मिल के पुनरुद्धार, ओयूएटी कैंपस में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के स्कूल की प्रतिष्ठा, राष्ट्रीय रक्षा विश्व विद्यालय प्रतिष्ठा, कटक के केंदुपाटना में आइसक्रीम प्लांट प्रतिष्ठा के लिए एमओयू साइन किया गया।

गृह विभाग में तकनीकी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर के साथ समझौता ज्ञापन, प्रशिक्षण और प्रदर्शन केंद्र के उन्नयन के लिए ओमफेड और नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड के बीच भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

विशिष्ट लोगों की रही उपस्थिति

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम, उपमुख्यमंत्री कनक वर्द्धन सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री प्रभाति परिड़ा, कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, समवाय मंत्री प्रदीप बल सामन्त, मत्स्य व पशुपालन मंत्री गोकुलानंद मलिक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।