रोड शो करते श्रीक्षेत्र धाम निकले अमित शाह
श्रीक्षेत्र धाम पुरी में सोमवार से शुरू महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय काय
जासं, भुवनेश्वर : श्रीक्षेत्र धाम पुरी में सोमवार से शुरू महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को विशेष विमान से भुवनेश्वर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं समेत राज्य भर की आशाकर्मियों ने भाजपा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, जुएल ओराम सहित प्रदेश भाजपाध्यक्ष बसंत पंडा, भाजपा विधायक दल के नेता कनक वर्द्धन ¨सहदेव, राज्य उपाध्यक्ष समीर महांती, भृगुबक्सी पात्र, उमाकांत पंटनायक, गोलक महापात्र, मनमोहन सामल के साथ तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एयरपोर्ट के बाहर ढोल-नगाड़े की गूंज से पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा था।
इसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का काफिला सड़क मार्ग से रोड शो करते हुए श्रीक्षेत्र धाम पुरी के लिए रवाना हुआ। रास्ते में जगह-जगह पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। समर्थकों की ओर से कई जगह पर फूल भी बरसाए गए।