दलित परिवार के घर पत्तल पर अमित शाह ने किया दोपहर का भोजन
श्री शाह के साथ दो केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, अमित शाह एवं भाजपा प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा राज्य अध्यक्ष बसंत पंडा ने भी भोजन किया है।
भुवनेश्वर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने दो दिवसीय ओडि़शा दौरे के दुसरे दिन बलांगीर जिला अन्तर्गत देवगांव में एक दलित परिवार के घर पारंपरिकओडि़आ भोजन किया है। श्री शाह के साथ दो केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, अमित शाह एवं भाजपा प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा राज्य अध्यक्ष बसंत पंडा ने भी भोजन किया है।
खबर के मुताबिक देवगांव के दलित परिवार महेश्वर सुना के घर आज अमित शाह के मध्याह्न भोजन करने की खबर प्रसारित होने के बाद गांव के खासकर उक्त परिवार के लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं था। परिवार के लोग पारंपरिक ओडि़आ खाना चावल, मुंगदाल, नींब फुल की भजिया, खीर, सब्जी, साग, भजिया, रोटी आदि बनाया गया। खाद्य की जांच परीक्षण करने के बाद अमित शाह ने जमीन पर बैठकर यहां पर भोजन किया। भोजन करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने महेश्वर सुना के परिवार के साथ कुछ समय तक चर्चा भी की। इसके बाद वह संइतला के पास एक गांव में पहुंचे जहां पर लोग फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर हैं।