फिर ओडिशा आएंगे अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फरवरी के दूसरे सप्ताह में फिर ओडिशा दौरे पर आ सकते हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 06:21 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 06:21 PM (IST)
भुवनेश्वर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फरवरी के दूसरे सप्ताह में फिर ओडिशा दौरे पर आ सकते हैं। इस बार शाह संबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करने की बात भाजपा की तरफ से कही गई है। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के भी ओडिशा आने का कार्यक्रम है। इस संबंध में रविवार को पार्टी के नेताओं के साथ हुई बैठक में निर्णय लिए जाने की बात सामने आयी है। उल्लेखनीय है कि पुरी में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद शाह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की प्रचार रणनीति पर विचार-विमर्श किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें