Move to Jagran APP

Eklavya Model Schools in Odisha: ओडिशा में 87 एकलव्य माडल स्कूल को मंजूरी, 45 का हो चुका है भूमि पूजन

Eklavya Model School in Odishaओडिशा में 87 एकलव्य स्कूल को मंजूरी मिल चुकी है और 45 का भूमि पूजन भी हो चुका है। केन्द्रीय मंत्री टुडू ने राज्य अतिथि भवन से ओडिशा के एकलव्य माडल स्कूल के विकास की समीक्षा की है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 11:39 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 11:39 AM (IST)
Eklavya Model Schools in Odisha: ओडिशा में 87 एकलव्य माडल स्कूल को मंजूरी, 45 का हो चुका है भूमि पूजन
Eklavya Model School in Odisha: ओडिशा में 87 एकलव्य माडेल स्कूल को मंजूरी

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। केन्द्र सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्रालय ने ओडिशा में 87 एकलव्य स्कूल को मंजूरी दिया है। आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले में 19 एकलव्य स्कूल निर्माण के लिए भूमि पूजन किए जाने की जानकारी केन्द्रीय आदिवासी व्यापार राज्य मंत्री विशेश्वर टुडू ने दी है। केन्द्रीय मंत्री टुडू ने राज्य अतिथि भवन से ओडिशा के एकलव्य माडल स्कूल के विकास की समीक्षा की है। इसके बाद केन्द्र मंत्री ने कहा है कि वनवासी ब्चचों के लिए मोदी सरकार ने जो सपना देखा है, वह बहुत जल्द साकार होने वाला है।

loksabha election banner

45 एकलव्य माडल स्कूल का भूमि पूजन कार्य सम्पन्न

केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए केन्द्रीय आदिवासी व्यापार मंत्रालय ने ओडिशा को सर्वाधिक 87 एकलव्य स्कूल मंजूर किया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि ओडिशा में अभी तक 45 एकलव्य माडल स्कूल का भूमि पूजन कार्य सम्पन्न हुआ है। अन्य स्कूलों के लिए आवश्‍यक जमीन को मुहैया करने की प्रक्रिया राज्य सरकार की ओर से जारी है।

इस समीक्षा बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे। कोरापुट, सुन्दरगड़, सम्बलपुर पर्वतीय क्षेत्र होने से केन्द्रीय मंत्री ने इन सभी जिलों के जंगल अधिकारी एवं राज्य सरकार अधिकारियों के साथ चर्चा की है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार ने जल्द ही इन एकलव्य विद्यालयों के लिए जमीन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

केन्द्रीय मंत्री समीक्षा बैठक में राज्य अनुसूचित जनजाति विभाग, जंगल विभाग, कार्यकारी एजेंसी, एचसीएल, एपीआईएल के वरिष्ठ अधिकारियों के भी उपस्थित रहने की सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें-  Jagannath Rath Yatra 2022: रथयात्रा के लिए रेलवे ने तैयार किया खास प्‍लान, चलायी जाएंगी 205 विशेष ट्रेन

Jagannath Rath Yatra 2022: बुखार से स्वस्थ हो महाप्रभु ने नव यौवन वेश में दिए दर्शन, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.