भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Coronavirus: ओडिशा में रविवार को कोरोना संक्रमण के 6116 नए मामले सामने आए हैं और सात संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर चार लाख सात हजार 457 तक पहुंच गई है, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 1988 हो चुकी है। इस बीच, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने राज्य में 18 से 44 वर्ष की आयु के सभी लोगों के लिए कोरोना के मुफ्त टीकाकरण की घोषणा की। राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट में लिखा कि ओडिशा में 6116 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें से संगरोध केंद्र से 3546 तथा स्थानीय संक्रमण के 2570 मामले शामिल हैं। सर्वाधिक मामले खुर्दा जिला से 875 है। इसके बाद सुंदरगढ़ जिले में 785 और नुआपड़ा जिले में 430 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

अनुगुल जिले में 151, बालेश्वर जिले में 102, बरगड़ जिले से 262, भद्रक जिले से 87, बलांगीर जिले से 189, बौद्ध जिले से 32, कटक जिले में 343, देवगड़ जिले में 39, ढेंकानाल जिले में 8, गजपति जिले में 78, गंजाम जिले से 134, जगतसिंहपुर जिले में 73, जाजपुर जिले में 324, झारसुगुड़ा जिले में 254, कलाहांडी जिले में 321, कंधमाल जिले में 36, केंद्रापड़ा जिले में 46, केंदुझर जिले में 118, खुर्दा जिले में 875, कोरापुट जिले में 71,. मालकानगिरी जिले में 32, मयूरभंज जिले में 158, नवरंगपुर जिले में 318, नयागड़ जिले में 99, नुआपड़ा जिले में 430, पुरी जिले में 180, रायगड़ा जिले में 104, संबलपुर जिले में 280, सोनपुर जिले में 8, सुंदरगढ़ जिले में 785 तथा स्टेट पूल में 179 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सात लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इसमें गंजाम, कलाहांडी, खुर्दा, पुरी और सुंदरगढ़ जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई है, जबकि दो संक्रमित मरीज की मौत रायगड़ा जिले में हुई है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1988 तक पहुंच गई है। गौरतलब है कि अब तक 9878252 लोगों का कोविड परीक्षण किया गया है। इसमें से कुल 407457 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें से अब तक 359467 लोग स्वस्थ हो गए हैं। 1988 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 45949 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।