विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bus Accident In Odisha: बिजली के तार की चपेट में आई बस, 11 की मौत; 30 घायल

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Sun, 09 Feb 2020 04:28 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 06:39 PM (IST)

Bus Accident In Odisha. ओडिशा में बिजली के तार की चपेट में आने से बस में आग लग गई। हादसे ...और पढ़ें

Bus Accident In Odisha: बिजली के तार की चपेट में आई बस, 11 की मौत; 30 घायल
Bus Accident In Odisha: बिजली के तार की चपेट में आई बस, 11 की मौत; 30 घायल

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Bus Accident In Odisha. ओडिसा में गंजाम जिला के गोलंथरा थानांतर्गत मेंडराजपुर में बस 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आ गई। बस में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। इनमें से नौ की हालत अति गंभीर बताई गई है, जिन्हें कटक एससीबी मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को ब्रहमपुर एमकेसीजी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने प्रक्रिया पूरी करके शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

डुमकुलपुडू से सिल्क सिटी नामक एक बस सगाई में लड़के के परिवार को लेकर चिकरडा जा रही थी। इसी दौरान मेंडराजपुर में बस बिजली के 11 केवी तार की चपेट में आ गई। यहां साउथको बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी है। बिजली के झटके सहन नहीं कर पाने के कारण पांच लोगों की मौत मौके पर हो गई तथा 30 को अस्पताल भेजा गया, जहां से नौ की गंभीर हालत को देखते हुए कटक रेफर कर दिया गया। इसके बाद चार अन्य की मौत बरहमपुर अस्पताल में हुई। हादसे की खबर पाते ही जिलाधिकारी विजय अमृत कुलांगे तथा गोपालपुर विधायक प्रदीप कुमार पाणिग्राही मौके पर पहुंचे।

इधर, बरहमपुर एमकेसीजी मेडिकल कालेज और अस्पताल में स्थानीय सांसद चंद्रशेखर साहू, जिला पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्र, बरहमपुर विधायक विक्रम पंडा, छत्रपुर विधायक सुभाष चंद्र बेहरा और चिकिटी विधायक ऊषा देवी तथा उपजिलाधिकारी सिंदे दत्तात्रे भाउसाहेब व अस्पताल के अन्य पदाधिकारी घायलों के इलाज और हालात पर नजर रखने के लिए कैंप कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिवार के लिए दो-दो लाख रुपये बतौर सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इधर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर लिखा है कि किस कारण से इस तरह की घटना हुई है इसकी जांच होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस के फिटनेस प्रमाण पत्र एवं चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाएगी। इसके साथ ही 11 केवी विद्युत तार इतने नीचे कैसे लटका रहा उसकी भी जांच होगी। जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन मंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

ओडिशा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें