Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के 3922 नए मामले और 14 की मौत
Coronavirus ओडिशा में 4761 नए मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब तक 3111766 लोगों की जांच हो चुकी है और कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 209374 हो चुकी है। इनमें से 170193 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जासं, भुवनेश्वर। Coronavirus: ओडिशा में रविवार को कोरोना संक्रमण के 3922 नए मामले सामने आने के साथ ही 14 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। नए संक्रमित मरीजों में 2309 क्वारंटाइन से हैं, जबकि 1613 स्थानीय संक्रमण के मामले सामने आए हैं। यह जानकारी ओडिशा सरकार के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी है। इसके अलावा राज्य में 4761 नए मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 31,11,766 लोगों की जांच हो चुकी है और कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 2,09,374 हो चुकी है। इनमें से 1,70,193 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 38,331 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोरोना से अब तक प्रदेश में 797 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अनुगूल जिले में 200, बालेश्वर में 72, बरगढ़ में 154, भद्रक में 51, बलांगीर में 85, बौध में 48, कटक में 380, देवगढ़ जिले में आठ, ढेंकानाल में 76, गजपति में 22, गंजाम में 39, जगत सिंह पुर में 123, जाजपुर में 103, झारसुगुड़ा में 109 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कालाहांडी में 73, कंधमाल में 62, केंद्रापड़ा में 107, केंदुझर में 212, खुर्दा जिले में 818, कोरापुट में 69, मालकानगिरि में 69, मयूरभंज में 149, नवरंगपुर में 40, नयागढ़ में 48, नुआपाड़ा में 114, पुरी में 184, रायगड़ा में 48, संबलपुर में 117, सोनपुर में 25, सुंदरगढ़ में 103, स्टेट पूल में 214 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा में कोरोना के कारण आझ और 14 मरीजों की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 797 हो चुकी है। बलांगीर जिले में 60 वर्षीय पुरुष, भुवनेश्वर में 42 वर्षीय और 58 वर्षीय पुरुष की, कटक जिले में एक 45 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय पुरुष तथा 42 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। ढेंकानाल जिले में 45 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। गजपति जिले में एक 63 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो उच्च रक्तचाप से पीड़ित था। जाजपुर जिले में 65 वर्षीय पुरुष की मृत्यु है, जो मधुमेह से भी पीड़ित था। जाजपुर जिले में एक 55 वर्षीय महिला की जान गयी है, जो पुराने सेरेब्रोवसुलर एक्सीडेंट और हेमिपैरसिस (दाएं) से भी पीड़ित थी। केंद्रापड़ा जिले में 52 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। इसी जिले में 35 साल की एक महिला की भी मौत हुई, जो मधुमेह से भी पीड़ित थी। खुर्दा जिले में 67 वर्षीय महिला तथा सोनपुर जिले की एक 31 वर्षीय महिला की मौत हुई। यह महिला मधुमेह से भी पीड़ित थी।