Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के 3664 नए मामले और मौतें, जानें-किस जिले में कितने मामले
Coronavirus ओडिशा में कोरोना के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। नए संक्रमित 3664 मरीजों में से सर्वाधिक 704 मरीज खुर्दा जिले से हैं जबकि 340 मरीज सुंदरगढ़ जिले से हैं। इसके अलावा 324 मरीज कालाहांडी जिले से हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Coronavirus: ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3664 नए संक्रमित मिले और दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। नए संक्रमित मरीजों में से 2127 क्वारंटाइन से हैं, जबकि 1537 स्थानीय लोग संक्रमित पाए गए है। राज्य सूचना व जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, नए संक्रमित 3664 मरीजों में से सर्वाधिक 704 मरीज खुर्दा जिले से हैं, जबकि 340 मरीज सुंदरगढ़ जिले से हैं। इसके अलावा 324 मरीज कालाहांडी जिले से हैं। नुआपड़ा जिले से 221, बरगड़ जिले से 210, संबलपुर जिले से 199, कटक जिले से 198, झारसुगुड़ा जिले से 183, पुरी जिले से 143, मयूरभंज जिले से 119 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 59, बालेश्वर जिले से 39, भद्रक जिले से 27, बलांगीर जिले से 79, बौद्ध जिले से छह, देवगड जिले से 30, ढेंकानाल जिले से 47, गजपति जिले से 63, गंजाम जिले से 66, जगतसिंहपुर जिले से 68, जाजपुर जिले से 58, कंधमाल जिले से 16, केन्द्रापड़ा जिले से 29, केन्दुझर जिले से 56, कोरापुट जिले से 39, मालकानगिरी जिले से 4, नवरंगपुर जिले से 81, नयागड़ जिले से 28, रायगड़ा जिले से 57, सोनपुर जिले से 16, तथा स्टेटपुल में 155 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
प्रदेश में 3664 नए मरीजों के साथ कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन लाख 68 हजार 258 तक पहुंच गई है। इनमें से तीन लाख 44 हजार 825 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 21 हजार 436 सक्रिय मामले हैं, जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसी तरह से दो लोगों की हुई मृत्यु को मिलाकर मृतकों की संख्या 1944 तक पहुंच गई है। जिन दो लोगों की मौत हुई है, उसमें एक बरगड़ जिले से है तो अन्य एक सुंदरगढ़ जिले से है। इसके साथ ही बरगड़ जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 43 हो गई है, जबकि सुंदरगढ़ जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 175 तक पहुंच गई है।