Move to Jagran APP

ओडिशाः भाजपा में शामिल हुए बीजू युवा वाहिनी के 250 कार्यकर्ता

Biju Yuva Vahini. बीजू युवा वाहिनी के 250 कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 06:55 PM (IST)
ओडिशाः भाजपा में शामिल हुए बीजू युवा वाहिनी के 250 कार्यकर्ता
ओडिशाः भाजपा में शामिल हुए बीजू युवा वाहिनी के 250 कार्यकर्ता

भुनेश्वर, जासं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नीति से प्रेरित होकर मंगलवार को बीजू युवा वाहिनी के 250 कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। बीजू युवा वाहिनी के ये सभी कार्यकर्ता भुवनेश्वर जयदेव विधानसभा क्षेत्र के हैं।

loksabha election banner

इसमें जयदेव विधानसभा क्षेत्र के बीजू युवा वाहिनी के अध्यक्ष संजय पत्र, भवानी प्रसाद दास, श्रीकांत बारिक, राजेश कुमार साहू, पिंकू मिश्र, देवी प्रसाद साहू सुधांशु शेखर जेना प्रमुख शामिल हैं। धर्मेंद्र प्रधान एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष बसंत पंडा ने एक भव्य समारोह में बीजू युवा वाहिनी के इन सभी को पार्टी में स्वागत किया। राज्य भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इससे और मजबूत होगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेत्री अपराजिता सारंगी ने हाल ही में जयदेव विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था और उस समय उन्होंने बीजू युवा वाहिनी के इन कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भाजपा की नीति एवं आदर्श को लेकर चर्चा करने के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था, जिसके तहत आज युवा वाहिनी के स्थानीय अध्यक्ष के साथ 250 कार्यकर्ता भाजपा मे शामिल हुए हैं।

इन कार्यकर्ताओं ने भी उस समय सारंगी से बीजू जनता दल के प्रति अपनी नाराजगी को दर्शाया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आदर्श से प्रेरित होने की बात कही। भाजपा में शामिल होने के बाद इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजू जनता दल भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इससे तंग आकर हम लोग आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.