Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3427 नए मामले, 42 लोगों की मौत
Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3427 नए मामले सामने आए हैं और 42 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। 3427 नए मामलों में से खुर्दा जिले से सर्वाधिक 553 लोग संक्रमित हुए हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। राज्य में आज कोरोना संक्रमण के 3427 नए मामले सामने आए हैं जबकि 42 संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 1954 क्वारेनटाइन के हैं जबकि 1473 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं।
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 3427 नए मामलों में से खुर्दा जिले से सर्वाधिक 553 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि कटक जिले से 396, जाजपर जिले से 285, बालेश्वर जिले से 261, लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 138, बरगड़ जिले से 52, भद्रक जिले से 139, बलांगीर जिले से 40, बौद्ध जिले से 31, देवगड़ जिले से 22, ढेंकानाल जिले से 78, गंजाम जिले से 26, जगतसिंहपुर जिले से 108, झारसुगुड़ा जिले से 10, कालाहांडी जिले से 35, कंधमाल जिले से 41, केन्द्रापड़ा जिले से 111, केन्दुझर जिले से 47, कोरापुट जिले से 72, मालकानगिरी जिले से 38, मयूरभंज जिले से 162, नवरंगपुर जिले से 60, नयागड़ जिले से 142, नुआपड़ा जिले से 20, पुरी जिले से 217, रायगड़ा जिले से 94, सम्बलपुर जिले से 32, सुवर्णपुर जिले से 30 एवं सुन्दरगड़ जिले से 78 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा स्टेटपुल में 82 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज भी 42 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। मृतकों में खुर्दा जिले से सर्वाधिक 6 लोग शामिल हैं जबकि कटक जिले से 4, झारसुगुड़ा जिले से 4, सुन्दरगड़ जिले से 4 एवं पुरी जिले से 4 लोगों की मौत हुई है। उसी तरह से बरगड़ जिले से 3, केन्द्रापड़ा जिले से 3, कोरापुट जिले से 3 तथा अनुगुल जिले से 2, मालकानगिरी जिले से 2, मयूरभंज जिले से 2, नुआपड़ा जिले से 2 एवं कालाहांडी जिले से 1, रायगड़ा जिले से 1, सुवर्णपुर जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
गौरतलब है कि 3427 नए मामले के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 73 हजार 92 तक पहुंच गई है। इसमें 8 लाख 29 हजार 851 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 40 हजार 471 सक्रिय मामले हैं। 3550 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हुई है।