Move to Jagran APP

Odisha Budget 2021: ओडिशा विधानसभा बजट अधिवेशन की हंगामेदार शुरूआत, भाजपा व कांग्रेस विधायकों ने किया वाकआउट

Odisha Budget 2021 ओडिशा विधानसभा का बजट अधिवेशन की शुरुआत होते ही सदन में हंगामेदार स्थिति देखी गई बजट अधिवेशन दो चरण में चलेगा। पहला चरण 27 फरवरी तक चलेगा और 22 फरवरी को बजट पेश की जाएगी। दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा और 9 अप्रैल तक चलेगा।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 01:21 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 01:21 PM (IST)
Odisha Budget 2021: ओडिशा विधानसभा बजट अधिवेशन की हंगामेदार शुरूआत, भाजपा व कांग्रेस विधायकों ने किया वाकआउट
ओडिशा विधानसभा का बजट अधिवेशन की हंगामेदार शुरूआत

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा विधानसभा का बजट अधिवेशन वीरवार से शुरू हुआ है। हालांकि अधिवेशन के प्रारंभ से ही सदन में हंगामेदार स्थिति देखी गई है। अधिवेशन के प्रारंभ होते ही कांग्रेस एवं भाजपा के विधायक सदन से बाहर निकल गए। प्रमुख विरोधी दल भाजपा के विधायक कोटिया प्रसंग, कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर हंगामा करते हुए सदन से वाकआउट किए तो वहीं कांग्रेस के विधायक कोटिया प्रसंग के साथ पेट्रोल-डीजल दर वृद्धि एवं कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर हंगामा करते हुए सदन से वाकआउट किए। 

loksabha election banner

 शहीद जवान एवं कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि

राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने दिवंगत पूर्व सदस्य, शहीद जवान एवं कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रसंग पर रोशनी डाली। राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने शिशु एवं गर्भवती को खाद्य आवंटन किया है। समाज के सभी वर्ग के लिए सरकार काम कर रही है। जनस्वास्थ्य के ऊपर सरकार अधिक महत्व दे रही है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ओडिशा को बड़ी सफलता मिली है। कोरोना के समय लोगों को मुफ्त में राशन दिया गया। कोविड संचालन के लिए ओडिशा को प्रशंसा मिली है। खेल के क्षेत्र में भी ओडिशा ने खूब सफलता मिली है। सुन्दरगड़ में देश का सबसे बड़ा हाकी स्टेडियम बनने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने हमेंशा महत्व दिया है। हमारी सरकार ने पारदर्शिता पर अधिक महत्व दिया है। छोटे एवं अति छोटे शिशुओं के विकास की दिशा में सरकार काम कर रही है। स्टार्टअप ओडिशा पॉ‍लिसी को सरकार ने अपनाया है।

 महिला एसएचजी गठन करने वाला ओडिशा अग्रणी राज्य

राज्यपाल ने कहा कि हमारी सरकार ने हथकरघा के प्रचार प्रसार के लिए फ्लिपकार्ट के साथ करारनामा हस्ताक्षरित किया है। पर्यटन क्षेत्र की आधारभूमि विकास के लिए सरकार काम कर रही है। कोणार्क, भीतरकनिका, दारिंगीबाड़ी जैसे क्षेत्र में आधारभूमि विकास हुआ है। 5 हजार किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़क का निर्माण किया गया है। राज्य में नए एयरपोर्ट के लिए सरकार प्रयास कर रही है। झारसुगुड़ा एयरपोर्ट कार्यकारी हो गया है। ओडिशा बिजली सेवा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। महिला एसएचजी गठन करने वाला ओडिशा अग्रणी राज्य है।

 संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए सरकार सदैव प्रयासरत 

राज्यपाल ने कहा कि ओडिशा अपनी संस्कृति के लिए परिचित है। ओडिशा की संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए मेरी सरकार सदैव प्रयासरत है। ओडिशा अपने भौगोलिक उपस्थिति के लिए प्राकृतिक आपदा से जूझता रहता है किन्तु ओडिशा सरकार ने इससे निपटने में सफलता हासिल की है। पुलिस कोविड मुकाबला में सफल हुई है। कोविड मुकाबले  में 59 पुलिस अधिकारियों ने अपने प्राण गवाएं है। ओडिशा की दमकल सेवा ने आपदा के समय उदाहरण सृष्टि किया है। वहीं मछली खेती के लिए कालाहांडी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। कोविड काल में पेंशन धारकों को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में छूट दी गई। 

 दो चरण में चलेगा बजट अधिवेशन 

बजट अधिवेशन आरंभ होने से पहले विधानसभा परिसर में राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। आज से शुरू हुए बजट अधिवेशन दो चरण में चलेगा। पहला चरण 27 फरवरी तक चलेगा और 22 फरवरी को बजट पेश की जाएगी। दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा और 9 अप्रैल तक चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.