Odisha News: विपदा में गजराज, 12 दिन में 4 हाथियों की मौत
ओडिशा प्रदेश के कालाहांडी जिले के अंतर्गत मौजूद कर्लापट अभयारण्य में पिछले 12 दिनों में 4 हाथियों की मौत हो चुकी है। चारों मादा हाथी होने की बात पता चली है। इनमें से एक हाथी के तो गर्भवती होने की जानकारी डीएफओ दक्षिण वनखंड टी. अशोक कुमार ने दी हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। विपदा में है गजराज। एक के बाद एक गजराज का जीवन जा रहा है। ओडिशा प्रदेश के कालाहांडी जिले के अंतर्गत मौजूद कर्लापट अभयारण्य में पिछले 12 दिनों में 4 हाथियों की मौत हो चुकी है। चारों मादा हाथी होने की बात पता चली है। इनमें से एक हाथी के तो गर्भवती होने की जानकारी डीएफओ दक्षिण वनखंड टी. अशोक कुमार ने दी हैं।
दक्षिण वनखंड कर्लापाट अभयारण्य के घुसूरीगुड़ी झरना के पास से आज और एक मादा हाथी का मृत शरीर पाया गया है। दक्षिणा वनखंड डीएफओ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही साइंटिफिक एवं वन्यप्राणी पशुपालन विभाग के कर्मचारी शव का पोस्टमार्टम किए हैं। हाथी की मौत कैसे हुई इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हाथी का पोस्टमार्टम होने के बाद उसकी रिपोर्ट से सही मृत्यु के कारण के बारे में पता चलने की जानकारी दक्षिण वनखंड के डीएफओ ने दी है।
गौरतलब है कि इसी महीने की 1 तारीख को एक हाथी की मौत हुई थी। इसके बाद 8 तारीख को और एक हाथी की मृत्यु हुई एवं इस तरह से 12 दिन में 4 हाथियों की मौत हो चुकी है। 12 दिन में 4 हाथियों की मौत ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्राथमिक जांच से पता चला है कि हेमरेज सेप्टीसीमिया बीमारी से हाथियों की मौत हो रही है।