Move to Jagran APP

ओडिआ बेटी ने संयुक्त राष्ट्र में फहराया अपना परचम: चुनी गई यूनाइटेड नेशन की नीति अधिकारी

पुरी में पैदा हुई इंग्‍लैंड के आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की टापर वैशाली महांती ने न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 09:18 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 09:18 AM (IST)
ओडिआ बेटी ने संयुक्त राष्ट्र में फहराया अपना परचम: चुनी गई यूनाइटेड नेशन की नीति अधिकारी
ओडिआ बेटी ने संयुक्त राष्ट्र में फहराया अपना परचम: चुनी गई यूनाइटेड नेशन की नीति अधिकारी

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। विश्व दरबार में ओडिआ बेटी ने अपना परचम फहराते हुए न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। पुरी में पैदा हुई तथा इंग्‍लैंड के आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की टापर वैशाली महांती ने यूनाइटेड नेशन (यूएन) की नीति अधिकारी के तौर पर नियुक्ति मिली है।1 जुलाई को उन्होंने अपना नया दायित्व ग्रहण किया है।

loksabha election banner

2016 में आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अन्तर्राष्ट्रीय अध्ययन में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने के बाद वैशाली विश्व के सम्मानजनक नागरिक सेवा तथा संयुक्त राष्ट्र संघ के सम्मानजनक अन्तर्राष्ट्रीय सिविल सर्विस में योगदान के लिए चुनी गई थी। 2018 के प्रारंभ में वह म्यांमार-बांग्लादेश सीमा में रहने वाले बक्स बाजार के तटीय शहर में रोहंगिया के लिए राष्ट्रसंघ मिशन में ओआईएम अधिकारी के तौर पर कार्य करते आ रही थी, जहां पर 10 लाख से अधिक रोहंगिया शरणार्थी हैं। वैशाली का जन्म पुरी जिले में हुआ है। वह लेखिका मानसी प्रधान एवं पूर्व मुख्य इंजीनियर राधा विनोद महांती की बेटी हैं। उनकी पुरी के ब्लेसड साक्रोमेंट हाईस्कूल एवं भुवनेश्वर के कीट अन्तर्राष्ट्रीय विद्यालय से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद वह अक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री हासिल करने से पहले वह दिल्ली के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कालेज से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। आणविक कूटनीति में उन्हें डिस्टेंशन मिला था। 

अमेरिका की व्यवसायी पत्रिका फोर्वस, हफिंगटन पोस्ट डिप्लोमाट एवं ओपन डेमोक्रासी, लंदन के साथ अनेक प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय प्रकाशन में वैशाली की विदेश नीति एवं सुरक्षा प्रसंग पर नियमित लेख प्रकाशित होते रहे हैं। वह एक प्रसिद्ध ओडिशी नृत्यशिल्पी भी हैं। इसके अलावा वह आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी एवं इंगलैंड के अन्य अग्रणी विश्व विद्यालय में ओडिशी नृत्य के पदोन्नति ए​वं प्रशिक्षण में जुड़े आक्सफोर्ड ओडिशी केन्द्र की प्रतिष्ठाता भी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.