Move to Jagran APP

ओड़िशा के 10 लाख लोगों को रोजाना मुफ्त भोजन, पलायन रोकने को सरकार के तीन हेल्‍पलाइन नंबर जारी

विश्व महामारी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लाकडाउन किया गया है ऐसे में गरीब एवं असहाय लोगों को दैनिक मुफ्त में पका हुआ खाद्य देने के लिए ओड़िशा सरकार ने निर्णय लिया है

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 07:43 PM (IST)
ओड़िशा के 10 लाख लोगों को रोजाना मुफ्त भोजन, पलायन रोकने को सरकार के तीन हेल्‍पलाइन नंबर जारी
ओड़िशा के 10 लाख लोगों को रोजाना मुफ्त भोजन, पलायन रोकने को सरकार के तीन हेल्‍पलाइन नंबर जारी

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर! विश्व महामारी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लाकडाउन किया गया है ऐसे में गरीब एवं असहाय लोगों को दैनिक मुफ्त में पका हुआ खाद्य देने के लिए ओड़िशा सरकार ने निर्णय लिया है। गांव एवं मुहल्लों में रहने वाले गरीब एवं असहाय वर्ग के करीबन 10 लाख लोगों को दैनिक मुफ्त में पका हुआ खाद्य दिया जाएगा। इसके साथ ही 114 पौरांचल में सड़कों के किनारे की पंजीकृत 65 हजार दुकानदारों को 3 हजार रुपये की सहायता राशि देगी। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक विडियो संदेश के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और जोरदार किया जाएगा। केवल घर में रहकर ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस लड़ाई में गरीब लोग, मजदूर-भाई बहनों को रोजगार विशेष रूप से प्रभावित हुआ है। इसके लिए एक दिन पहले ही गरीब लोगों के लिए तीन महीने का राशन, 4 महीने के भत्ता के साथ अन्य सहायता की घोषणा की गई है। प्रत्येक पंचायत में स्वयं सहायक गोष्ठी के जरिए 100 से 200 तक गरीब लोगों को दैनिक पका हुआ खाद्य मुहैया किया जाएगा।

लोग पके हुआ खाद्य को अपने घर ले जाकर खाएंगे। इसके तहत करीबन 10 लाख गरीब एवं असहाय लोगों को मदद पहुंचाने का सरकार ने लक्ष्य रखा है। उसी तरह से राज्य के 114 पौरांचल में रास्तों के किनारे दुकान करने वाले दुकानदारों को 3 हजार रुपया दिया जाएगा। इसके तहत 65 हजार पंजीकृत दुकानदारों को लाभ मिलेगा। मुख्यमत्री ने एक बार फिर लोगों को घर में रहने के लिए अपील की है।

लोगों के लिए राज्य सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भुवनेश्वर। ओड़िशा सरकार ने देश भर में हुए लाकडाउन के बाद राज्य के बाहर फंसे रहने वाले ओड़िआ लोगों के लिए एवं ओड़िशा में फंसे रहने वाले अन्य राज्य के लोगों के लिए शनिवार को तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया। राज्य सरकार के मुख्य प्रवक्ता डा. सुब्रत बागची ने यह जानकारी दी है। 

स्थानीय गीत गोविन्द सदन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए डा. बागची ने कहा कि अन्य राज्य में फंसे रहने वाले ओड़िआ लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर (0674-2392115) के साथ एक व्हाटशाप नंबर (9438915986) जारी किया गया है। देश के अन्य राज्य में फंसे रहने वाले ओड़िशा के लोग इन दोनों नंबर के जरिए ओड़िशा सरकार के साथ संपर्क कर सकते हैं।

उसी तरह से अन्य राज्य से जो लोग ओड़िशा आए हैं उनके लिए राज्य सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर (18003456703) जारी किया है। इसके साथ ही कोविड-19 प्रसंग में पंजीकरण करने के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर 104 रविवार (29 मार्च) को एक घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। यह सुबह 6 से 7 बजे तक बंद रहेगा। इस समय के दौरान हेल्पलाइन नंबर में तकनीकी उन्नतिकरण किया जाएगा।

गौरतलब है कि 104 हेल्पलाइन नंबर एवं कोविड पोर्टल के जरिए अब तक 324 लोगों ने अपने नाम का पंजीकरण कराया है। अन्य राज्य से 7 हजार 80 ओड़िआ लोग लौटे हैं जबकि विदेश से आने वालों की संख्या 4 हजार 286 है। अब तक बाहर राज्य में काम करने वाले 9 हजार श्रमिक ओड़िशा लौटे हैं। ये श्रमिक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के रेसिडेंसियल कमिश्नर बाहर राज्य के रेसिडेंसियल कमिश्नर के साथ चर्चा कर रहे हैं। बाहर राज्य से ओड़िशा के लोगों को किस प्रकार से वापस लाया जाए, उस पर चर्चा चल रही है। वहीं ओड़िशा में फंसे रहने वाले लोगों को उनके प्रदेश में भेजने के लिए व्यवस्था किए जाने की जानकारी बागची ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.