Move to Jagran APP

India Lockdown: लाॅकडाउन में महंगी पड़ी शादी, पुलिस ने दूल्हे को किया गिरफ्तार

India Lockdown ओडिशा में लॉकडाउन के दौरान शादी करने जा रहा दूल्‍हा गिरफ्तार दरअसल लॉकडाउन के दौरान शादी विवाह जलसा पार्टी आदि सभी पर रोक है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 09:24 AM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 09:24 AM (IST)
India Lockdown: लाॅकडाउन में महंगी पड़ी शादी, पुलिस ने दूल्हे को किया गिरफ्तार
India Lockdown: लाॅकडाउन में महंगी पड़ी शादी, पुलिस ने दूल्हे को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर, जेएनएन। दुल्हन लाने में दूल्हे मियां इतना मशगूल हो गए कि उन्होंने यह तक परवाह नहीं की कि कोरोना वायरस के कारण पूरा ओडिशा लॉकडाउन है। शादी विवाह, जलसा, पार्टी आदि सभी पर रोक है। उल्लंघन करने में सजा भी हो सकती है। अब तक 149 पर कार्रवाई हो भी चुकी है। इसी तरह से कोरोना नियम का उल्लंघन करने वाले कंधमाल में और चार लोगों को तथा कालाहांडी में 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

रोक के बाद भी कंधमाल जिले के फुलवाणी में विवाह रचाने की तैयारी में जुटे सजे सजाए दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार एक अन्य घटना में गोछापाड़ा पंचायत का रहने वाला दूल्हा बना बीजू कंहर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीजू का विवाह समारोह उसके गांव में आयोजित किया गया था। बीजू के साथ उसके भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विवाह के इस आयोजन में न केवल सोशल डिस्टेंसिंग का फार्मूला तोड़ा गया बल्कि बाराती और घरातियों की भीड़ भी दूल्हेराजा की गिरफ्तारी का सबब बनी। दूूल्हे का नाम परमेश्वर भुक्ता है। वह कंधमाल जिले के फिरंगी पुलिस थाना क्षेत्र के नुआपाडा गांव का रहने वाला है। कोरोना (covid-19) रोकने के लिए बनाए गए नियम कानून को तोड़ने के आरोप में दूल्हे की गिरफ्तारी की गयी। उसका विवाह फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 

सूत्रों के अनुसार करीब 80 से ज्यादा लोगाेें ने इस शादी समारोह भाग लिया था। यह जिलाधिकारी द्वारा लगायी गई सीआरपीसी की धारा 144 का सीधा उल्लंघन था। इसी प्रकार कंधमाल के ही एक अन्य मामले में गोछापाडा ग्राम पंचायत क्षेत्र के खजुरीगांव का रहने वाला बीजू कंहर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीजू के भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गांव में बीजू कंहर का विवाह समारोह आयोजित किया गया था। दोनों पर लॉकडाउन का आर्डर तोड़ने का आरोप है। इनके खिलाफ गोछापाड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.