Move to Jagran APP

दस वरिष्ठ ओएएस अधिकारियों को पदोन्नति

राज्य सरकार ने 10 वरिष्ठ ओडिशा प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सुपीरियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) को एडहॉक आधार पर पदोन्नति दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:26 AM (IST)
दस वरिष्ठ ओएएस अधिकारियों को पदोन्नति
दस वरिष्ठ ओएएस अधिकारियों को पदोन्नति

जासं, भुवनेश्वर : राज्य सरकार ने 10 वरिष्ठ ओडिशा प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सुपीरियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) को एडहॉक आधार पर पदोन्नति दिया है। पदोन्नति पाने वाले नव अधिकारी वर्तमान समय में जिस स्थान पर काम कर रहे हैं उसी स्थान पर काम करते रहेंगे। केवल अनुगुल ग्रामीण विकास संस्था के प्रोजेक्ट निदेशक अतुल्य कुमार चंपतिराय को पदोन्नति के साथ ओडिशा ब्रिज एंड कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड का ओएसडी भी बनाया गया है। अन्य पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में पुरी पौरपालिका के कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार दास, गृह एवं नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव तथा आहार योजना के ओएसडी कल्याण कुमार रथ, सुंदरगढ़ के अतिरिक्त जिलाधीश नृसिंह चरण स्वांई, संयुक्त चुनाव अधिकारी भवानी प्रसाद राय, विद्यालय एवं जन शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शुभश्री नंद, रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्यामली महापात्र, खाद्य आपूíत एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव विजय कुमार पृष्टि, पंचायती राज एवं पेयजल आपूíत विभाग के संयुक्त सचिव महेश्वर पाणिग्रही, स्टील एवं खदान मंत्री के व्यक्तिगत सचिव काली प्रसन्न महापात्र शामिल है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.