कौशल में स्वर्ण जीतने वाले अश्वथ को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
रूस के काजन में आयोजित 45वें विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत के एकमात्र प्रतियोगी के तौर पर स्वर्ण पदक हासिल करने वाले अश्वथ नारायण को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सम्मानित किया।
जासं, भुवनेश्वर : रूस के काजन में आयोजित 45वें विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत के एकमात्र प्रतियोगी के तौर पर स्वर्ण पदक हासिल करने वाले सीवी रमन इंजीनियरिग कॉलेज के छात्र अश्वथ नारायण को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सम्मानित किया। नगर स्थित लोकसेवा भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए अश्वथ नारायण को शुभकामना देने के साथ 10 लाख रुपये एवं प्रशिक्षक रजत कुमार सामंतराय को 5 लाख रुपये आíथक पुरस्कार देने की घोषणा की है। अश्वथ सीवी रमन इंजीनियरिग कॉलेज में बीटेक के छात्र है। कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. संजीव राउत, प्रशिक्षक रजत कुमार सामंतराय एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने अश्वथ नारायण की प्रतिभा की सराहना करने के साथ उसे देश के युवा वर्ग का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान ओडिशा के युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का काम करेगा।