नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शतपथी
वरिष्ठ पत्रकार दिल्लीप शतपथी (55) नहीं रहे। रविवार की रात उनका देहांत हो गया।
जासं, भुवनेश्वर: वरिष्ठ पत्रकार दिल्लीप शतपथी (55) नहीं रहे। रविवार की रात उनका देहांत हो गया है। अंग्रेजी अखबार बिजनेस स्टैंडर्ड के ओडिशा के स्थानीय संपादक रहे शतपथी ने रविवार की रात 1 बजे के करीब स्थानीय एक निजी अस्पताल मे अंतिम सांस ली। वह लंबे अर्से से रक्त कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। दो दिन पहले उन्हे दिल का दौरा पड़ा था। परिवार वालों ने उन्हे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था। लेकिन वह चल बसे। अविवाहित शतपथी की मां का दो साल पहले निधन हो गया था। शतपथी के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजयन्त पंडा, पूर्व वित्त मंत्री पंचानन कानूनगो के साथ कई पत्रकार उनके शहीद नगर स्थित आवास पर जाकर उन्हे श्रद्धांजलि दी है।
रेवेंशा विश्वविद्यालय (तब महाविद्यालय था) से शिक्षा ग्रहण करने के बाद एक ओड़िया समाचार पत्र से करियर शुरू किया। इसके बाद शतपथी अंग्रेजी अखबार से जुड़े वह विभिन्न पत्र-पत्रिका में स्तंभ लिखने के साथ टीवी डिवेट में भी हिस्सा लेते थे।