राहुल पर आक्षेप से भड़के कांग्रेसी, सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ एफआइआर
राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 04:21 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 06:53 AM (IST)
संसू, भुवनेश्वर : राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ कैपिटल थाना में एफआइआर दर्ज किया गया है। एफआइआर में आरोप लगाया गया है कि कानूनविद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी जिस तरह राहुल गांधी पर लगातार आक्षेप लगा रहे हैं वे सजा के पात्र हैं और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। भाजपा नेता स्वामी पर भड़के कांग्रेसियों ने मास्टर कैंटीन में उनका पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार राउतराय की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस एससी एसटी सेल के संयुक्त अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें