Move to Jagran APP

विश्व समर यूनिवर्सिटी गेम्स में दुतीचंद ने जीता गोल्ड

ओडिशा की उड़नपरी दुतीचंद ने एक बार फिर विश्व के खेल पटल पर भारत के साथ ओडिशा का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 05:35 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 06:43 AM (IST)
विश्व समर यूनिवर्सिटी गेम्स में दुतीचंद ने जीता गोल्ड
विश्व समर यूनिवर्सिटी गेम्स में दुतीचंद ने जीता गोल्ड

जासं, भुवनेश्वर : ओडिशा की उड़नपरी दुतीचंद ने एक बार फिर विश्व के खेल पटल पर भारत के साथ ओडिशा का नाम रोशन किया है। फर्राटा दौड़ में दुतीचंद ने नेपल्स (इटली) में 30वें विश्व समर यूनिवर्सिटी गेम्स में महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया है। दुतीचंद ने यह दूरी 11.32 सेकेंड में तय की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुतीचंद को बधाई दी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुतीचंद को बधाई देते हुए कहा है कि यह गोल्ड मेडल विश्व के खेल क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि के रूप में गिना जाएगा। इस एथलेटिक मीट में पहला गोल्ड मेडल दुतीचंद ने हासिल किया। कलिंगा इंस्टीटयूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) के संस्थापक सह सांसद डॉ. अच्यूत सामंत ने दुतीचंद की इस सफलता को महान उपलब्धि बताया है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि दुतीचंद कीट विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। उनकी प्रतिभा को तराशने में संस्थान के संस्थापक डॉ. अच्यूत सामंत की महती भूमिका रही है। व‌र्ल्ड यूनिविर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली दुतीचंद पहली खिलाडी हैं। उनकी इस उपलब्धि से कीट में हर्ष का माहौल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.