जाइका क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
जासं भुवनेश्वर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से नगर में जाइका क्वीन प्रतियोगिता का
जासं, भुवनेश्वर : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से नगर में जाइका क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मंडल की 10 सदस्यों ने भाग लेकर एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किया। इसमें सोनू बेताला प्रथम, ममता बेताला द्वितीय एवं तृतीय स्थान विनीता दुधेड़िया ने हासिल किया। अनीता अग्रवाल, चारुल परमार ने जज के रूप में विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की।
इस मौके पर रश्मि बेताला ने कहा कि महिलाओं में अनेक प्रकार की कला होती हैं। इसमें एक कला पाक (खाना बनाना) है। स्वस्थ्य व्यंजन बनाना एवं इसके साथ ही उसे सही तरीके से प्रस्तुत करना और भोजन के साथ सेहत का ख्याल रखने को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की प्रतिभा को सामने लाना मकसद है। कार्यक्रम में शशि सेठिया ने स्वागत भाषण दिया।