सत्यनगर में खुला होम टाउन का नया स्टोर
घर से जुड़ी सभी प्रकार की सेवा एक ही छत के नीचे प्रदान करने के उद्देश्य से नगर स्थित जनपथ सत्य नगर में होम स्टोर होम टाउन ने अपने सेवा शुरू कर दी है।
जासं, भुवनेश्वर : घर से जुड़ी सभी प्रकार की सेवा एक ही छत के नीचे प्रदान करने के उद्देश्य से नगर स्थित जनपथ सत्य नगर में होम स्टोर होमटाउन ने अपने सेवा शुरू कर दी है। करीब 35,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले इस स्टोर में एक ही छत के नीचे फर्नीचर, होमवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मॉड्यूलर किचन और मॉड्यूलर वार्डरोब में ट्रेंडी डि•ाइनों का एक विस्तृत संग्रह इस स्टोर में उपलब्ध किया गया है। होम टाउन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस नए स्टोर में फर्नीचर संग्रह, लिविग रूम डाइनिग रूम की बहुमुखी रेंज की व्यवस्था की गई है। बेडरूम फर्नीचर पारंपरिक से समकालीन तक विभिन्न डिजाइन सौंदर्यशास्त्र के अनुरूप है। स्टोर में रोजमर्रा के सामान के साथ होमवेयर संग्रह डेकोर, साज-सामान, टेबलवेयर, कांच के सामान, कुकवेयर और रसोई के सामान में अंतर्राष्ट्रीय रुझानों में नवीनतम प्रस्तुत किया गया है। सजावट और घर के फैशन में 5000 से अधिक डिजाइनों के साथ, स्टोर में घर के हर कोने के लिए सामग्री स्टोर में उपलब्ध की गई है।