Move to Jagran APP

Odisha Rain: ओडिशा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, किसानों में उत्साह

ओडिशा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है मानसून के सक्रिय हो जाने से किसान उत्‍साहित हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 12:01 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 12:01 PM (IST)
Odisha Rain: ओडिशा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, किसानों में उत्साह
Odisha Rain: ओडिशा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, किसानों में उत्साह

राउरकेला, जेएनएन। पश्चिम ओडिशा में रविवार की रात को हल्की बारिश तथा सोमवार को दोपहर में अचानक बादल छाने के बाद मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद लगातार रुक रुक कर बारिश होने से जगह-

loksabha election banner

जगह जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं, मानसून के सक्रिय हो जाने से किसानों का उत्साह बढ़ गया है और उन्होंने अपनी खेती का काम शुरू कर दिया है।

जून महीने के अंतिम सप्ताह तक शहर और आसपास का तापमान 40 डिग्री से ऊपर होने से लोग उमस भरी

गर्मी से बेहाल थे। रविवार की शाम तक यही हालत बनी थी। आधी रात के बाद से गरज के साथ हल्की फुहार शुरू हुई थी। सोमवार की सुबह धूप खिली पर इसके बाद दोपहर को बादल छाने के बाद मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है जिससे लोगों को मानसून की बारिश का आभास होने लगा है। 

 

दिन व रात को भी बारिश होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अचानक बारिश शुरू होने से बाजार में छाता व रेन कोट की बिक्री भी बढ़ गई है। सड़क की सड़कों में जल जमाव एवं कीचड़ होने के कारण भी लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बारिश में विलंब से मायूस किसानों ने खेती का काम शुरू कर दिया हैं। किसानों को उम्मीद है कि ऐसे ही बारिश होती रही उपज अच्छी होगी। किसानों ने बताया कि पिछले कई साल से अच्छी बारिश नहीं होने से उन्हें सूखे का दंश झेलना पड़ा। इस बार विलंब से ही सही मानसून सक्रिय हो गया है और बारिश शुरू हो गई। इससे खेती-किसानी का काम शुरू किया गया है। आगे भी बारिश होती रही तभी जाकर फसल अच्छी होने की उम्मीद है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.