विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News: राउरकेला स्टेशन पर युवक ने की खुदकुशी, चलती ट्रेन के सामने लगाई मौत की छलांग

By Rajesh SahuEdited By: Shashank Shekhar
Published: Tue, 28 Nov 2023 05:10 PM (IST)

राउरकेला स्टेशन पर मंगलवार को एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक ने मालगाड़ी ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या ...और पढ़ें

राउरकेला स्टेशन पर युवक ने की खुदकुशी, चलती ट्रेन के सामने लगाई मौत की छलांग
राउरकेला स्टेशन पर युवक ने की खुदकुशी, चलती ट्रेन के सामने लगाई मौत की छलांग

HighLights

  1. अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
  2. ट्रेन बंड़ामुंड़ा की ओर से आ स्टेशन में प्रवेश कर रही थी।

जागरण संवाददाता, राउरकेला। राउरकेला स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 में मंगलवार की दोपहर को आ रही एक मालगाड़ी ट्रेन के सामने आकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर राउरकेला आरपीएफ और जीआरपी घटनास्थल पहुंचे, लेकिन उसकी तब तक मौत हो चुकी थी।

इस संबंध में राउरकेला जीआरपी एक अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कर शव जब्त कर राउरकेला सरकारी अस्पताल के शव गृह में रख जांच में जुटी है।

स्टेशन में प्रवेश कर रही थी ट्रेन

राउरकेला जीआरपी से मिली सूचना से अनुसार राउरकेला स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 में मंगलवार की दोपहर लगभग 12:20 बजे एक मालगाड़ी ट्रेन बंड़ामुंड़ा की ओर से आते हुए स्टेशन में प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म के के बंड़ामुंड़ा अंतिम छोर की ओर एक युवक गोपोबंधुपाली बस्ती की ओर से दौड़ते हुए आकर उक्त चलती मालगाड़ी ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली।

मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

इसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की आयु लगभग 25 साल है। घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सूचना पाकर स्टेशन से सटे गोपोबंधुपाली बस्ती अंचल के कई लोगों ने घटनास्थल पहुंच कर मृत युवक को देखने के बाद भी किसी ने उसकी शिनाख्त नही कर पाए।

घटना के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल जमा हो गई थी। शाम तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। जीआरपी शव शिनाख्त करने के लिए रेलवे कॉलोनी और मालगोदाम अंचल के लोगों से पुछताछ करने में जुटी है। उधर, मौत के कारणों का भी पता लगाने में जीआरपी जुटी गई है।

यह भी पढ़ें: इंस्‍पेक्‍टर के क्वाॅर्टर से मिले नकद 29 लाख से अधि‍क, मशीन लगाकर की गई पैसों की गिनती; अब तक नकद 37 लाख 27 हजार रुपये बरामद

यह भी पढ़ें: नीलगिरी में 78 साल बाद फिर से चलेगी पैसेंजर ट्रेन, अंग्रेजो के जमाने में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बिछाया था रेलवे लाइन

यह भी पढ़ें: Odisha news: ओडिशा में 5 लाख तक मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज, 'मिशन शक्ति' को बैंकों से जोड़ने के लिए सभी डीएम को निर्देश