BJD के दिग्गज नेता दामोदर राउत की हालत गंभीर, अस्पताल में हुए एडमिट; बेटे ने दी ब्रेन डेड होने की जानकारी
पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ नेता दामोदर राउत की हालत नाजुक है। वह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। 18 मार्च से उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके बेटे संबित राउतराय ने यह जानकारी दी है। बेटे ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई है। हार्ट अटैक आने के बाद वह ब्रेन डेड हो गए हैं।
जासं, भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार के पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ नेता दामोदर राउत की हालत गंभीर है। दामोदर राउत के बेटे और विधायक संबित राउतराय ने यह जानकारी दी है। संबित ने बताया कि 18 मार्च से उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बेटे ने दी ब्रेन डेड होने की जानकारी
बेटे ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। संबित का कहना है कि हार्ट अटैक आने के बाद वह ब्रेन डेड हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि तीन महीने पहले वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दामोदर राउत बीमार पड़ गए थे। तब उनके लीवर में पानी होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तब वह स्वस्थ होकर घर लौट आए थे।
ओडिशा की राजनीति में बड़ा नाम दामोदर राउत
दामोदर राउत को ओडिशा की राजनीति में एक बड़े राजनेता के रूप में जाना जाता है। वह पहले जनता दल से विधायक और बाद में बीजद से विधायक चुने गए और नवीन पटनायक सरकार में मंत्री भी रहे।
2019 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और हार गए। बाद में उन्होंने भाजपा को भी छोड़ दिया। कुछ महीने पहले नवीन पटनायक ने दामोदर राउत के निष्कासन को वापस ले लिया था और उन्हें बीजद में वापस लाया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।