विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raghubar Das आज लेंगे Odisha के राज्यपाल पद की शपथ, बोले- ओडिशा का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
Published: Tue, 31 Oct 2023 05:30 AM (IST)

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। रघुवर दास ने कहा कि ओडिशा ...और पढ़ें

Raghubar Das आज लेंगे Odisha के राज्यपाल पद की शपथ।
Raghubar Das आज लेंगे Odisha के राज्यपाल पद की शपथ।

जागरण डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। राजभवन के नए हॉल में सुबह करीब 11.45 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय है। गौरतलब है कि रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने की सूचना 18 अक्टूबर को जारी हुई थी।

जगन्नाथ पुरी के किए दर्शन

रविवार को वह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से ओडिशा के लिए रवाना हुए थे। सोमवार तड़के जगन्नाथ धाम पुरी पहुंचने के बाद उन्होंने प्रभु जगन्नाथ के दर्शन किए। इस दौरान वह करीब 1 घंटे तक जगन्नाथ मंदिर में मौजूद रहें। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्र, जगन्नाथ मंदिर एवं पुरी जिला प्रशासन के आला अधिकार भी उपस्थित रहे।

राज्य एवं देश का विकास होना चाहिए

सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल पद के शपथ ग्रहण समारोह में रघुवर दास करीब 80 दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे। उन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। इस दौरान रघुवर दास ने कहा कि ओडिशा का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार किसी की भी रहे, राज्य एवं देश का विकास होना चाहिए। ओडिशा सरकार के साथ मिलकर राज्य एवं केन्द्र की योजना का लाभ गरीब, वंचित, शोशित वर्ग के लोगों तक पहुंचे इसके लिए मैं काम करूंगा। 

यह भी पढ़ेंः Delhi Liquor Scam: शराब घोटाले में अब अरविंद केजरीवाल को ED का नोटिस, 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया