Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha: आज हो सकती है ओडिशा के सीएम के नाम की घोषणा, भुवनेश्वर में भाजपा विधायक दल की होगी बैठक

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 06:00 AM (IST)

    ओडिशा में भाजपा ने सरकार गठन की तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मेंद्र प्रधान और संबित पात्रा के अलावा कई अन्य लोग मुख्यमंत्री बनने की रेस में हैं। इन दो नामों के अलावा जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल गिरीश मुर्मु कांटाबाजी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को चुनाव हराने वाले लक्ष्मण बाग ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल का नाम भी चर्चा में हैं।

    Hero Image
    आज हो सकती है ओडिशा के सीएम के नाम की घोषणा

     जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा ने सरकार गठन की तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हो पाई है। धर्मेंद्र प्रधान और संबित पात्रा के अलावा कई अन्य लोग मुख्यमंत्री बनने की रेस में हैं। इन दो नामों के अलावा जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल गिरीश मुर्मु, कांटाबाजी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को चुनाव हराने वाले लक्ष्मण बाग, ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल का नाम भी चर्चा में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों के अनुसार शनिवार को भुवनेश्वर में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है। धर्मेंद्र प्रधान और संबित पात्रा जहां ओडिशा में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं, वहीं 1985 बैच के गुजरात कैडर के आइएएस अधिकारी गिरीश मुर्मु भी मोदी के करीबी माने जाते हैं।

    मुर्मु गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान सीएम के प्रधान सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। अमित शाह के साथ वह गृह विभाग के संयुक्त सचिव भी थे। भाजपा मुर्मु को ओडिशा का मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासी कार्ड भी खेल सकती है।

    नवीन पटनायक को हराकर चर्चा में आए लक्ष्मण बाग ओडिशा के लोकप्रिय नेता हैं और आम लोगों के बीच उनकी अच्छी छवि है। मजदूर और किसान से नेता बने लक्ष्मण बाग की सामान्य पृष्ठभूमि उन्हें खास बात बनाती है। इसी तरह प्रदेश स्तर पर मनमोहन सामल के नेतृत्व में चुनाव लड़कर भाजपा ने ओडिशा में बड़ी जीत हासिल की, इसलिए उनके नाम की भी चर्चा है।

    comedy show banner
    comedy show banner