विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha में मकर संक्रांति की धूम: नए कपड़े पहनकर प्रभु जगन्‍नाथ मंदिर में पहुंच रहे भक्‍त, कई जगह मकर मेले का आयोजन

Published: Mon, 15 Jan 2024 10:57 AM (IST)

पवित्र मकर संक्रांति के पर्व को लेकर ओडिशा में लोगों का उत्‍साह चरम पर है। पूरे प्रदेश में उत्सव का ...और पढ़ें

प्रभु जगन्‍नाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर उमड़ी भक्‍तों की भीड़।
प्रभु जगन्‍नाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर उमड़ी भक्‍तों की भीड़।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पवित्र मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल है। वहीं इस पावन दिन पर महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कटक, बालेश्वर, मयूरभंज जिले में मकर मेला का आयोजन किया गया है। वहीं आज से धीरे-धीरे दिन बढ़ेगा और रात का समय कम होगा।

प्रभु जगन्‍नाथ ने मकरचौराणी वेश में दिए दर्शन

पुरी जगन्नाथ मंदिर में आज विशेष नीति का पालन किया गया। मकर संक्रांति में महाप्रभु जगन्नाथ आज अपने भक्तों को मकरचौराणी वेश में दर्शन दिए। इसके लिए महाप्रभु की सर्वांग नीति करते हुए प्रभु को नया वस्त्र परिधान किया गया।

मध्याह्न धूप के बाद नारियल, घी, मीठा, दूध, चावल आदि से बने मकर भोग लगाया गया। केवल महाप्रभु के मंदिर में ही नहीं बल्कि प्रत्येक घरों में आज मकर चावल का भोग प्रभु को लगाया गया।

नए वस्‍त्र धारण कर मंदिर पहुंच रहे भक्‍त

केवल पुरी जगन्नाथ मंदिर ही नहीं, बल्कि भुवनेश्वर श्रीराम मंदिर एवं अन्य देवी देवताओं के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली है।

सुबह-सुबह लोग स्नान कर नए वस्त्र धारण कर मंदिर पहुंचे और दीप जलाकर पूजा अर्चना करने के साथ ही अपने इष्ट देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिए।

यह भी पढ़ें: देर आए लेकिन दुरुस्‍त आए... नीलगिरी को आजादी के 76 साल बाद मिली पैसेंजर ट्रेन, रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने दिखाई हरी झंडी

यह भी पढ़ें: संबलपुर: तेंदुआ खाल की तस्करी में दो गिरफ्तार, खुफिया सूचना पर वन विभाग ने की कार्रवाई; खाल बेचने की फिराक में थे आरोपित