विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजभवन में आखिरी दिन: राज्‍यपाल गणेशी लाल आज ही ओडिशा से हो जाएंगे रवाना, विदाई समारोह में दिग्‍गजों का छलका दर्द

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 26 Oct 2023 03:44 PM (IST)

ओडिशा के राज्‍यपाल गणेशी लाल आज ही यहां हो जाएंगे। इस दौरान राजभवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ...और पढ़ें

ओडिशा के राज्‍यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल की एक फाइल फोटो।
ओडिशा के राज्‍यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल की एक फाइल फोटो।

जासं, भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल शुक्रवार को ओडिशा से रवाना हो जाएंगे, ऐसे में राजभवन की ओर से गुरुवार को उनका विदाई समारोह किया गया। राजभवन में आयोजित विदाई समारोह में विशिष्ट लोगों ने भाग लिया और पिछले पांच वर्ष से अधिक समय तक सभी के अतिप्रिय बन चुके राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल को अपनी शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: Odisha News: वीडियो कॉल रिसीव करते ही दिखी नग्‍न महिला, ब्‍लैकमेलर्स ने कुछ देर बाद डॉक्‍टर से कर दी यह डिमांड

मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक भी पहुंचे राजभवन

राज्यपाल के विदाई समारोह में ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी राजभवन पहुंचे। राजभवन के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रो. गणेशी लाल का स्वागत सम्मान किया। 29 मई 2018 को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में प्रो, गणेशी लाल ने कार्यभार संभाला था।

वहीं ओडिशा के नव नियुक्त राज्यपाल रघुवर दास 29 अक्टूबर को भुवनेश्वर पहुंचेगे। 30 अक्टूबर को वह विभिन्न वर्ग के लोगों से मिलेंगे और पुरी जाकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे। रघुवर दास 31 अक्टूबर को ओडिशा के नए राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें: Odisha Accidents : तीन दिनों में सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल