Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • odisha
  • bhubaneshwar
LIVE BLOG

Cyclone Dana Live: ओडिशा के तट पर कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान 'दाना', बंगाल में एक की मौत; फ्लाइट और ट्रेनें शुरू

Cyclone Dana LIVE News Updates: चक्रवाती तूफान दाना कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग ने तूफान के जितना आक्रामक होने की उम्मीद लगाई थी उतना आक्रामक नहीं रहा। ओडिशा के बालेश्वर में इसका अधिक प्रभाव देखा गया। लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। किसी भी प्रकार के जान-माल की क्षति भी नहीं हुई है। वहीं बंगाल, ओडिशा और झारखंड के लोगों को भी राहत मिली है।

By Mukul Kumar Fri, 25 Oct 2024 04:34 PM (IST)
News Article Hero Image

चक्रवात 'दाना' ओडिशा के तट से टकरा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना के लैंडफाल की प्रक्रिया गुरुवार रात को शुरू होकार शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह तक लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक चलेगी। उस वक्त हवा की रफ्तार लगभग 120 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है। ऊंची लहरों के चलते तटीय इलाकों में दो-तीन किलोमीटर अंदर तक पानी आ सकता है। अगले 24 घंटे अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है। ऐसे में विभिन्न समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर धारा 144 लगा दी गई है।इसके अलावा, पारादीप से इरसामा सियाली तक समुद्र तट पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। 

25 Oct 20244:34:47 PM
चक्रवात दाना पर सीएम हेमंत सोरेन का आया बयान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले 24 घंटों से हम दाना चक्रवात की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मैं खुद इस मुद्दे पर हर घंटे की जानकारी ले रहा हूं। अभी मिल रही जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठा दाना चक्रवात के कुछ घण्टों में धीमा पड़ने का अनुमान है। मुख्यतः पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सराईकेला-खरसावां जिलों में एहतियात के तौर पर कई कदम भी उठाए गए। आप सभी से अपील है कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

25 Oct 20243:43:39 PM
बालेश्वर में आश्रय स्थल पर लोगों का रखा जा रहा ख्याल

 बालेश्वर जिला के विभिन्न आश्रय स्थलों में चक्रवर्ती तूफान के चलते वहां पर रहने वाले लोगों के बीच मुफ्त में ऑर्स पाउडर तथा विभिन्न प्रकार की विटामिन की टैबलेट बांटे गए। इसके साथ ही उक्त आश्रय स्थलों में ब्लीचिंग पाउडर डेटॉल इत्यादि का छिड़काव किया गया।

25 Oct 20242:39:44 PM
IMD के महानिदेशक का आया बयान

IMD के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने चक्रवात दाना पर कहा कि यह धीरे-धीरे अभी उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है और आज शाम तक यह कमजोर होते हुए एक गहरे दबाव में बदल जाएगा। लेकिन बारिश जारी रहेगी, भारी से बहुत भारी बारिश अभी हो रही है। मयूरभंज, भद्रक, बालासोर, केओन्झार में बारिश होगी।

#WATCH दिल्ली: IMD DG डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने चक्रवात दाना पर कहा, "...यह धीरे-धीरे अभी उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है और आज शाम तक यह कमजोर होते हुए एक गहरे दबाव में बदल जाएगा... लेकिन बारिश जारी रहेगी, भारी से बहुत भारी बारिश अभी हो रही है। मयूरभंज, भद्रक, बालासोर,… pic.twitter.com/1hN6ZJ2YEd

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2024
25 Oct 20242:06:06 PM
चक्रवात दाना से बंगाल में 1 व्यक्ति की मौत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुताबिक चक्रवात दाना के चलते राज्य में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

25 Oct 202412:58:04 PM
चक्रवात 'दाना' का बंगाल पर आंशिक असर, कोई बड़ा नुकसान नहीं

चक्रवात दाना का बंगाल पर आंशिक असर पड़ा है। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, जिसकी आशंका जताई गई थी, हालांकि विभिन्न जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। स्थिति को देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट को सुबह आठ बजे फिर से खोल दिया गया है। ट्रेनें भी शुरू कर दी गई हैं।

25 Oct 202412:57:09 PM
क्यों पड़ा चक्रवात दाना कमजोर?

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र की निदेशिका मनोरमा महांति से मिली जानकारी के मुताबिक दो एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के लिए दाना के लैंडफाल प्रक्रिया में देरी हुई है। चक्रवात जब तट की तरफ आगे बढ़ा तो दो एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया था।इसका मतलब है चक्रवात के दोनों तरफ पूर्व एवं पश्चिम दिशा में दो दबाव का क्षेत्र बन गए थे। ये दोनों तरफ से चक्रवात दाना को दबा दिए। इसके अलावा, गर्त से निकलने वाली शुष्क हवा चक्रवात दाना में प्रवेश कर गई।उन्होंने बताया कि इसके कारण चक्रवात दाना कमजोर पड़ गया और इसकी गति थोड़ी धीमी हो गई।

25 Oct 202412:53:52 PM
चक्रवात दाना कमजोर पड़ा

 मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात दाना कमजोर पड़ गया है। इसके चलते 4 राज्यों ओडिशा, झारखंड, बंगाल और बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर है।

25 Oct 202412:17:21 PM
बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना का कहर
blog images

बंगाल के जंगल महल और पश्चिम मेदिनीपुर में चक्रवाती तूफान दाना के तांडव से नुकसान की मात्रा लगभग दोगुनी हो गई है। जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होने के साथ ही खेतों में खड़ी धान की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। तूफानी हवाओं और बारिश से एक के बाद एक कई बीघे जमीन को नुकसान हुआ है। कहीं धान के खेत पानी में डूबे हुए हैं, तो कहीं फसल बर्बादी के करीब है।

25 Oct 202411:28:37 AM
बालेश्वर में सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाया जा रहा
blog images

 चक्रवाती तूफान दाना ने ओडिशा के बालेश्वर जिले में व्यापक नुकसान किया। कई पेड़ गिर गए और सड़कें ब्लॉक हो गईं। जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और सड़कों से गिरे हुए पेड़ों को हटाने के लिए काम शुरू कर दिया, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से जल्द ही स्थिति नियंत्रण में आ गई।

25 Oct 202410:57:27 AM
चक्रवात दाना से ओडिशा में किसी की मौत नहीं: सीएम माझी

 ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य ने अपना "जीरो कैजुअल्टी मिशन" हासिल कर लिया है क्योंकि गुरुवार रात तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफान दाना में किसी भी मानव जीवन के नुकसान या घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

25 Oct 202410:28:01 AM
मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को नुकसान का जल्द आकलन करने को दिया निर्देश

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने शुक्रवार को प्रभावित जिलों के जिला कलेक्टरों को जल्द से जल्द नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भीषण चक्रवात दाना से उत्पन्न आपातकालीन स्थिति से निपटने एवं जीरो कैजुएल्टी के लक्ष्य को सुनिश्चित करने में हम सफल रहे हैं।

25 Oct 202410:27:20 AM
ओडिशा के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी
blog images

चक्रवात दाना के प्रभाव के कारण आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इससे सुबह से ही विभिन्न जगहों पर वर्षा हो रही है। राज्य के नौ जिलों में आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अनुगुल, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, खुर्दा, जाजपुर, भद्रक, ढेंकानाल और पुरी शामिल हैं। जबकि केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, बौद्ध, सोनपुर और नयागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

25 Oct 20249:48:32 AM
बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुरू हुई विमान सेवा

चक्रवात दाना के प्रभाव को देखते हुए भुवनेश्वर बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बंद की गई हवाई सेवा को आज सुबह 8 बजे से बहाल कर दिया गया है।चक्रवात के कारण गुरुवार से 40 विमान सेवा को रद्द कर दिया गया था। भुवनेश्वर एयरपोर्ट अथारिटी की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

25 Oct 20249:41:38 AM
सुबह 8 बजे से बालेश्वर में मूसलाधार बारिश शुरू
blog images

आज सुबह 8:00 बजे से बालेश्वर के शहरी इलाकों में मूसलधार बारिश शुरू हो गई है। पूरी रात शहरी इलाकों में बारिश नहीं हुई थी लेकिन समुद्री तूफान के समाप्ति के कगार पर पहुंच जाने पर शहरी इलाकों में मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी है।

25 Oct 20249:18:57 AM
बालेश्वर के कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरे
blog images

 सामुद्रिक तूफान के कारण बालेश्वर के कई स्थानों पर बिजली के खंभे भी टूट के गिरे हैं

25 Oct 20249:11:01 AM
बालेश्वर जिले के नीलगिरी में कई जगह गिरे विशालकाय वृक्ष
blog images

बालेश्वर जिला के अंतर्गत नीलगिरी नामक स्थान पर सड़क के बीचो-बीच गिरे विशालकाय वृक्ष

25 Oct 20248:58:34 AM
बंगाल में दिख रहा चक्रवात दाना का प्रभाव

चक्रवात दाना के प्रभाव से उच्च ज्वार की लहरें पूर्वी मेदिनीपुर, पुराने दीघा समुद्र तट से टकराईं।

#WATCH | West Bengal | High tide waves hit Purba Medinipur, Old Digha beach, as the landfall process of #CycloneDana began pic.twitter.com/6iJg17964Z

— ANI (@ANI) October 25, 2024
25 Oct 20248:44:46 AM
ओडिशा के बालेश्वर में जगह-जगह गिरे पेड़
blog images

ओडिशा के बालेश्वर जिला के अंतर्गत सोरो, पनपना नामक आऊपदा  तथा कांटा बढ़िया नामक स्थान पर सड़क के बीचो-बीच विशाल वृक्ष गिर गए हैं। तेज हवा और मूसलधार बारिश को बर्दाश्त ना कर पाने के कारण यह विशालकाय वृक्ष सड़क के बीचो-बीच गिर पड़े हैं। इस सामुद्रिक तूफान ने बालेश्वर के तटवर्ती इलाकों में पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

25 Oct 20248:33:36 AM
बिहार के 18 जिलों में बारिश के आसार

 चक्रवात दाना के प्रभाव से बिहार के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

25 Oct 20248:28:53 AM
बिहार के नवादा में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव से बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार, चक्रवात मध्य बंगाल की खाड़ी से तटवर्ती इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जिसका व्यापक प्रभाव नवादा जिले में भी देखने को मिलेगा। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जतायी गई है। साथ ही 110 से 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।

25 Oct 20248:08:58 AM
दाना चक्रवात को लेकर झारखंड बिजली विभाग का हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से दाना चक्रवात को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।  विभाग ने 0651-2490014 और 9431135682 नंबर जारी किया है। इस नंबर पर उपभोक्ता बिजली कट, तार टूटने, ट्रांसफार्मर उड़ने, फ्यूज उड़ने आदि से संबंधित जानकारी दे सकेंगे।

25 Oct 20247:46:43 AM
ओडिशा में कई जगहों पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा
blog images

ओडिशा में भितरकनिका समेत कई अन्य जगहों पर समुद्र का पानी 10 मीटर ऊंचा तक उठने लगा है तथा यहां पर 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल रही है।

25 Oct 20247:07:27 AM
धामरा और भद्रक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना के आगमन की प्रक्रिया जारी है। धामरा, भद्रक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण तबाही देखने को मिली। जगह जगह पेड़ उखड़े हुए हैं और छतों पर से टिनशेड भी उड़कर सड़क पर आ गए।

#WATCH ओडिशा: तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण धामरा, भद्रक में तबाही देखने को मिली।

प्रदेश में चक्रवाती तूफान दाना के आगमन की प्रक्रिया जारी है। pic.twitter.com/I2JVOz2WB1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2024

25 Oct 20246:26:28 AM
चक्रवात की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा

 चक्रवात दाना के आगमन पर IMD भुवनेश्वर की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने कहा कि चक्रवात दाना ने उत्तर पश्चिमी भाग में गति की है... चक्रवात की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा है... इसके आगमन की प्रक्रिया लगातार हो रही है... धीरे-धीरे चक्रवात के कमजोर होने की भी संभावना है... आज भी उत्तर ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है...कुछ स्थानों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है... इसका प्रभाव आज पूरे राज्य में रहेगा हालांकि कल तक इसका(चक्रवात दाना) प्रभाव बहुत कम हो जाएगा।

#WATCH भुवनेश्वर, ओडिशा: चक्रवात 'दाना' के आगमन पर IMD भुवनेश्वर की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने कहा, "चक्रवात दाना ने उत्तर पश्चिमी भाग में गति की है... चक्रवात की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा है... इसके आगमन की प्रक्रिया लगातार हो रही है... धीरे-धीरे चक्रवात के कमजोर होने… pic.twitter.com/qjDOZsrbQc

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2024

25 Oct 20246:00:58 AM
4,431 गर्भवती महिलाओं में से 1,600 ने बच्चे को दिया जन्म

 ओडिशा के मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत केंद्रों में स्थानांतरित की गईं 4,431 गर्भवती महिलाओं में से 1,600 ने बच्चे को जन्म दिया है। ओडिशा सरकार ने कुल 5,84,888 लोगों को निकाला है और शुक्रवार सुबह तक यह संख्या 600,000 से अधिक हो सकती है।

25 Oct 20245:56:43 AM
भद्रक के कामरिया में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश

ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना के आने का सिलसिला जारी है। भद्रक के कामरिया में तेज हवाओं और भारी बारिश नेजमकर तबाही मचाई है।

#WATCH ओडिशा: तेज हवाओं और भारी बारिश ने भद्रक के कामरिया में तबाही मचाई।

चक्रवाती तूफान दाना के आने का सिलसिला जारी है। pic.twitter.com/9Z1PnUrq2e

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2024

25 Oct 20244:41:45 AM
चक्रवात के कारण 750 ट्रेनें व 400 उड़ानें हुईं रद

चक्रवात दाना को लेकर बंगाल और ओडिशा हाई अलर्ट पर रहा। इसके कारण करीब 750 ट्रेनें व 400 उड़ानें रद कर दी गईं। बंगाल में चक्रवात की आशंका वाले क्षेत्रों में चलने वाली अथवा उन क्षेत्रों से होकर गुजरने वालीं 550 तथा ओडिशा में 203 ट्रेनें रद कर दी गईं। कोलकाता एयरपोर्ट और भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड़्डे से शुक्रवार तक के लिए विमान सेवा को बंद कर दिया गया है। गुरुवार को 40 उड़ानें रद रहीं।

25 Oct 20244:18:39 AM
तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण उखड़े पेड़

 ओडिशा में चक्रवात दाना के तट पर पहुंचने के कारण धामरा में तेज हवाएं और बारिश देखी गई। पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: दीघा में चक्रवात दाना के आगमन से उच्च ज्वार के साथ मौसम बदलाव देखा गया।  ओडिशा के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण धमारा में पेड़ उखड़ गए; ओडिशा में चक्रवात दाना लैंडफॉल शुरू हो गया है। 

/

25 Oct 20243:37:48 AM
तूफान का असर तटवर्ती इलाकों में दिखाई देने लगा

तूफान के असर से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। बंगाल-ओडिशा में अभी धान की फसल खेतों में खड़ी है। चक्रवात के कारण 750 ट्रेनें व 400 उड़ानें हुईं रदचक्रवात दाना को लेकर बंगाल और ओडिशा गुरुवार को हाई अलर्ट पर रहा।

25 Oct 20242:40:18 AM
लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक चलेगी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना के लैंडफाल की प्रक्रिया गुरुवार रात को शुरू हुई और शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह तक लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक चलेगी। उस वक्त हवा की रफ्तार लगभग 120 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है। ऊंची लहरों के चलते तटीय इलाकों में दो-तीन किलोमीटर अंदर तक पानी आ सकता है। अगले 24 घंटे अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है।

#WATCH | Odisha: Strong wind and rain lash Odisha's Bhadrak as landfall of #CycloneDana is underway pic.twitter.com/liNVGFDIZA

— ANI (@ANI) October 24, 2024

25 Oct 20241:50:56 AM
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा में नियंत्रण कक्ष का दौरा किया

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज रात चक्रवात दाना के संभावित भूस्खलन से पहले की स्थिति पर नजर रखने के लिए हावड़ा में राज्य सरकार के नियंत्रण कक्ष का दौरा किया।

#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee visits state Government Control Room in Howrah to monitor the situation ahead of the expected landfall of cyclone 'Dana' later tonight pic.twitter.com/z4bHXDdtq4

— ANI (@ANI) October 24, 2024

25 Oct 20241:49:03 AM
तेजी से ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान 'दाना'

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान दाना तटवर्ती क्षेत्रों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह गुरुवार देर रात के बाद शुक्रवार सुबह तक भुवनेश्वर के पास लैंडफाल करेगा। सबसे ज्यादा खतरा ओडिशा और बंगाल में है। ओडिशा में तूफान का असर पहले से ही दिख रहा है। सुबह से ही पुरी समेत कई इलाकों में तेज हवा के साथ वर्षा हो रही है। आंधी में कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं।

25 Oct 20241:23:42 AM
कोलकाता में हो रही भारी बारिश

 पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। दाना तूफान के आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और दीवार बादल क्षेत्र का अग्रिम क्षेत्र भूमि में प्रवेश कर रहा है। आज, 25 अक्टूबर की सुबह तक भूस्खलन की प्रक्रिया जारी रहेगी

#WATCH पश्चिम बंगाल: कोलकाता शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।

(वीडियो नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से) pic.twitter.com/TCPf55pjm6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2024

25 Oct 20241:22:00 AM
आ रहा है चक्रवाती तूफान 'दाना'

मौसम विभाग ने कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान दाना के आगमन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह 20.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.1 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास, पारादीप (ओडिशा) से लगभग 50 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व, धामरा (ओडिशा) से 40 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 160 किमी दक्षिणपश्चिम में स्थित है। इसके अगले 3 से 4 घंटों के दौरान उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को भितरकनिका और धामरा (ओडिशा) के पास पार करने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। तूफान के आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और दीवार बादल क्षेत्र का अग्रिम क्षेत्र भूमि में प्रवेश कर रहा है। आज, 25 अक्टूबर की सुबह तक भूस्खलन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

24 Oct 202410:47:11 PM
बालेश्वर के चांदीपुर में समुद्र पूरी तरह से शांत
blog images

बालेश्वर के चांदीपुर नामक स्थान पर चक्रवाती तूफान के चलते समुद्र पूरी तरह से शांत हो चुका है तथा भीतर पानी के ऊंची ऊंची लहरें उठने लगी है |

24 Oct 20249:15:00 PM
राहत शिविर में पहुंचे बालेश्वर सदर के विधायक
blog images

बालेश्वर के विभिन्न अस्थाई शिविरों में पहुंचकर बालेश्वर सदर के विधायक मानस दत्त ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना । जागरण से बातें करते हुए विधायक मानस ने कहा कि राज्य सरकार समुद्री तूफान से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और जिला प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। एनएससी इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल और ओडीआरएएफ, एनडीआरफ, दमकल बाहिनी समेत स्वास्थ विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

24 Oct 20248:09:25 PM
झारखंड के हजारीबाग में दिखने लगा असर

ओडिशा का तट पर टकराने वाले दाना तूफान का असर झारखंड के हजारीबाग में दिखने लगा है। गुरुवार को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। आसमान में बादल छा गए। हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सुबह से हजारीबाग में हल्के और मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है। दोपहर बाद भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, तूफान को लेकर बिजली संकट नही हो इसे लेकर बिजली विभाग ने तैयारी कर ली है। दाना तूफान का असर दो से तीन दिन दिन दिख सकता है।

24 Oct 20247:31:56 PM
बालेश्वर में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेंगे

चक्रवात दाना के खतरे के मद्देनजर बालेश्वर जिले के सभी अस्थाई शिविरों में चिकित्सा सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। डॉक्टर यहां पर रहने वाले लोगों को मुफ्त में दवाइयां देंगे और उनके स्वास्थ्य की जांच तथा सेनेटरी नैपकिन मुफ्त में बांटने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से किया गया है।

24 Oct 20247:05:04 PM
बंगाल में दीघा के समुद्री तट को खाली करवा दिया गया

बंगाल में दीघा के समुद्री तट को खाली करवा दिया गया है। वहां घूमने आए पर्यटकों को होटल से बाहर नहीं निकलने की कड़ी हिदायत दी गई है। राज्य के नौ जिलों-उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर व झारग्राम के सभी स्कूलों को पहले ही 23 से 26 अक्टूबर तक के लिए बंद किया जा चुका है।

24 Oct 20246:29:45 PM
चक्रवात 'दाना' को लेकर हाई अलर्ट पर बंगाल

मुख्यमंत्री रातभर राज्य सचिवालय से स्थिति पर रखेंगी निगरानी
 कोलकाता एयरपोर्ट को 15 घंटे के लिए किया गया बद
 रद्द की गईं करीब 400 ट्रेनें, निलंबित की गईं फेरी सेवाएं
 तटीय इलाकों से हजारों लोगों को हटाकर सरकारी शरणगाहों में भेजा गया

24 Oct 20245:52:26 PM
चक्रवात 'दाना' के आने से पहले ही बंगाल में आंधी-तूफान

चक्रवात दाना के आने से पहले ही बंगाल के शमशेरगंज व फरक्का इलाकों में आंधी-तूफान की चपेट में आकर तीन नावों के डूब जाने से 16 मछुआरे लापता हो गए हैं। आपदा प्रबंधन दल उन्हें तलाश रहा है। मछुआरों के दल के साथ 10 से 12 साल के कई बच्चे भी नावों में सवार थे। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद वे मछलियां पकड़ने निकले थे।

24 Oct 20245:45:07 PM
बालेश्वर में चक्रवात का रौद्र रूप
blog images

 बालेश्वर में चक्रवात अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है। तेज हवा के चलते कई जगह पेड़ गिर गए हैं।

24 Oct 20245:41:57 PM
बालेश्वर में रौद्र रूप लेता चक्रवात दाना
blog images

बालेश्वर जिले में कुल 108 479 लोगों को अस्थाई शिविरों में आज लाया गया तथा उन्हें मध्यान भोजन दिया गया है। इसी तरह कुल 16 प्लाटून पुलिस बल को तैनात किया गया है, तथा 147 मेडिकल टीम तैनात किए गए हैं। इसी के साथ 24 मोबाइल हेल्थ टीम भी तैनात किए गए हैं एवं 12 वेटरनरी टीम भी तैनात किए गए हैं।

जागरण से बातें करते हुए बालेश्वर के जिलाधीश मयूर सूर्यवंशी ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार है और उन्होंने लोगों से अपील की है कि समुद्री तूफान के लैंड फॉल के दौरान या फिर तट से टकराने के दौरान अपने-अपने घरों में रहे बाहर न निकले|

24 Oct 20244:50:09 PM
केंद्रापड़ा-भद्रक होगा सबसे अधिक प्रभावित

धी रात और शुक्रवार सुबह के बीच भितरकनिका-धामरा के पास पहुंचेगा।उन्होंने बताया कि चक्रवात स्थल भाग से टकराने के बाद थोड़ा मुड़ सकता है।दाना के कारण केंद्रापड़ा-भद्रक सबसे ज्यादा प्रभावित होगा।

24 Oct 20244:12:54 PM
बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान सेवा बंद

पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने चक्रवात दाना के प्रकोप को देखते हुए भुवनेश्वर बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा को बंद कर दिया गया है। भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने कहा है कि गुरुवार शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक उड़ान संचालन बंद रहेगा।शुक्रवार सुबह उड़ान भरेगी या नहीं, इसकी फिर से समीक्षा की जाएगी।

24 Oct 20243:25:11 PM
राहत बचाव की टीम हुई एक्टिव
blog images

ओडिशा में कई स्थानों पर राहत-बचाव की टीम एक्टिव हो गई है। समुद्र किनारे जाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

24 Oct 20243:19:14 PM
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 चक्रवात को लेकर रेलवे विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है।  चक्रवात के तुरंत बाद ट्रेन सेवाओं को बहाल करने के लिए पूर्वी तट के साथ 9 वॉररूम स्थापित किए गए हैं। सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर हेल्प डेस्क खोल दिए गए हैं। आज से तीन दिनों के लिए अप और डाउन दोनों लाइनों पर 200 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। यानी आज से 25 अक्टूबर तक 200 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में पुरी के लिए 89261-00356, खुर्दा रोड के लिए 8926-100215, भुवनेश्वर के लिए 81143-82371, कटक के लिए 81143-82359, पारादीप के लिए 81143-88302, जाजपुर केंदुझर रोड के लिए 81143823342, भद्रक के लिए 81143823301 हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।

24 Oct 20242:34:02 PM
ओडिशा में समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरें उठ रहीं

ओडिशा में समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। वहीं 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

24 Oct 20242:31:18 PM
केन्द्रपड़ा में जगह-जगह उखड़े पेड़

चक्रवात दाना जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, उसका प्रकोप भी उसी हिसाब से बढ़ने लगा है। हवा की गति बढ़ने के साथ ही बारिश भी तेज हो रही है। हवा बढ़ने से कुछ जगहों पर पेड़ पेड़ गिर गए हैं। केन्द्रापड़ा एवं महाकालपड़ा में विभिन्न जगहों पर पेड़ उखड़कर गिर जाने से आागमन बाधित हुआ।

24 Oct 20241:23:16 PM
cyclone update: बोतल बंद पानी किए जा रहे वितरित
blog images

विभिन्न राहत शिविरों में रहने वाले लोगों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा बोतल बंद पानी वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, शिविरों में भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

24 Oct 20241:03:36 PM
Cyclone Dana LIVE Update: अधिकारी और कर्मचारी तूफान दाना को लेकर तत्पर
blog images

बालेश्वर शहर के विभिन्न स्थानों से कच्चे मकान या फिर कमजोर मकान में रहने वाले बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी तूफान दाना को लेकर तत्पर हैं। 

24 Oct 202412:38:22 PM
Cyclone Dana LIVE Update: राहत शिविरों में इकट्ठा हुए लोग
blog images

तूफान दाना आज आधी रात तक ओडिशा के तट से टकरा सकता है। इस बीच, इससे बचने के लिए बालेश्वर के चांदीपुर समुद्र तट पर बने राहत शिविरों में लोग इकट्ठा हो गए हैं। इससे जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है। 

24 Oct 202412:14:14 PM
cyclone dana live tracker: ओडिशा में भारी बारिश के कारण ब्राह्मणी नदी उफान पर

चक्रवात दाना केंद्रपाड़ा तट की ओर बढ़ रहा है। इस बीच एक नई जानकारी सामने आई है। ओडिशा में भारी बारिश के कारण ब्राह्मणी नदी उफान पर है।

VIDEO | Brahmani River in Odisha swells up amid heavy rainfall in the region as cyclone Dana approaches Kendrapara Coast.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#CycloneInOdisha #CycloneUpdate #CycloneDana pic.twitter.com/yWWrzSbX2i

— Press Trust of India (@PTI_News) October 24, 2024
24 Oct 202411:52:53 AM
cyclone tracker live: पुरी में समुद्र ने लिया विकराल रूप, सामने आई झलक
blog images

पुरी में समुद्र ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इसकी एक झलक तस्वीर में आप साफ-साफ देख सकते है। यह देखा जा सकता है कि समुद्र इस वक्त कितना उफान पर है। 

24 Oct 202411:50:33 AM
cyclone live: पुरी जिले में गिरा पेड़
blog images

पुरी जिले में कुछ जगहों पर पर पेड़ के गिरने की सूचना मिली है। कोणार्क और अस्तरंग इलाके से यह खबर मिल रही है हवा की रफ्तार से पेड़ उखड़ गए हैं। कुछ जगहों पर बिजली सेवा बाधित हुई है।सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर साफ किया है। 

24 Oct 202411:42:58 AM
cyclone update: चक्रवाती तूफान दाना के आने से पहले छाए काले बादल

चक्रवाती तूफान दाना के आने से पहले पश्चिम बंगाल के हावड़ा में गंगा नदी के ऊपर काले बादल छा गए हैं। भारी बारिश का भी यह संकेत है। मौसम विभाग की तरफ से इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 

VIDEO | #CycloneDana: Dark clouds cover seen over the River Ganga in Howrah, West Bengal, ahead of cyclones landfall.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xnWcAv7MRY

— Press Trust of India (@PTI_News) October 24, 2024
24 Oct 202411:03:49 AM
dana cyclone live: कब तक ओडिशा पहुंचेगा तूफान? मौसम विभाग ने दी जानकारी

24 अक्टूबर की मध्य रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच चक्रवाती तूफान दाना उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के पुरी और सागर द्वीप के बीच से गुजरेगा। तब हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान भारी बारिश भी हो सकती है। मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कटक में रेड अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के चलते कई जगहों पर बिजली सेवा ठप भी हो गई है।

24 Oct 202411:00:24 AM
dana cyclone update: 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा दाना

आईएमडी निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि चक्रवात दाना कल आधी रात को ही गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो गया है। यह फिलहाल पश्चिम बंगाल में है। पिछले छह घंटों से यह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यह पारादीप से 260 किमी दक्षिण-पूर्व में और सागर द्वीप से 350 किमी दक्षिण-पूर्व में है।

24 Oct 202410:47:57 AM
Cyclone dana live tracker: पुरी बीच को कराया जा रहा खाली

ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर किसी भी समय चक्रवाती तूफान आ सकता है, इसलिए एसडीआरएफ सहित जिला प्रशासन ने पुरी समुद्र तट से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। उन्हें किसी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 

#WATCH | Odisha | As #CycloneDana is expected to make landfall over the Odisha-West Bengal coast, between October 24-25, district administration including SDRF evacuate people from the Puri beach pic.twitter.com/lMQ5SEKGAP

— ANI (@ANI) October 24, 2024
24 Oct 202410:43:35 AM
cyclone update तूफान को लेकर प्रशासन की तैयारी
blog images

तूफान को लेकर तटवर्तीय जिलों में ओड्राफ्ट, एनडीआरफ, दमकल वाहिनी और पुलिस कर्मियों  को भारी संख्या में तैनात किया गया है। लोगों को बिजली और पानी की कमी ना हो इसके लिए इन तटवर्तीय जिलों में व्यापक व्यवस्था भी की गई है।

24 Oct 202410:39:33 AM
Bhubaneswar Weather: बालेश्वर में 31000 लोगों को अस्थाई शिविरों में लाया गया
blog images

तूफान "दाना" के चलते ओडिशा के तीन तटवर्तीय जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालेश्वर जिला इन तीनों जिलों में आज सुबह से रुक रुक कर बरसात हो रही है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के मन में भय का माहौल छा गया है। बालेश्वर के जिलाधीश मयूर सूर्यवंशी ने बताया कि अभी तक 31000 लोगों को अस्थाई शिवरों में लाकर रखा गया है उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है। 

24 Oct 20249:56:38 AM
Dhamra Port: लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही पुलिस

चक्रवाती तूफान दाना को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। प्रशासन और पुलिस की टीम धामरा और भद्रक के संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को निकाल रही है। लोगों को चक्रवात आश्रय स्थल में लाया जा रहा है। 

#WATCH | #CycloneDana | Local administration and police evacuating people living in vulnerable areas of Dhamra, Bhadrak. People are being brought to the cyclone shelter as #CycloneDana is expected to make landfall over the Odisha-West Bengal coast, between October 24-25 pic.twitter.com/Uv5K9M4skr

— ANI (@ANI) October 24, 2024
24 Oct 20249:39:53 AM
Cyclone dana live tracker: 4 जिलों में रहेगा अधिक प्रभाव

आईएमडी मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि ओडिशा के 4 जिलों जगतसिंहपुर, केन्द्रापड़ा, बालेश्वर और भद्रक में चक्रवात का अधिक प्रभाव रहेगा। इन जिलों में भारी से भारी वर्षा होने के साथ ही हवा की गति भी तेज रहेगी। वहीं, तटीय जिले पुरी, खुर्दा, कटक, मयूरभंज, केन्दुझर एवं ढेंकानाल में भी भारी वर्षा होगी।

24 Oct 20249:36:31 AM
cyclone live: कोणार्क और अस्तरंग में गिरे पेड़, बिजली सेवा बाधित

चक्रवात दाना का प्रभाव दिखने लगा है। तटीय जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हो गई है। पुरी जिले में कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है। कोणार्क और अस्तरंग इलाके में पेड़ गिरने की खबर मिली है। कुछ जगहों पर बिजली सेवा बाधित हुई है। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने पेड़ को काटकर साफ किया है। वहीं, बिजली विभाग की टीम भी बिजली सेवा बहाल करने में लगी है। भारी वर्षा को देखते हुए कोणार्क मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है।

24 Oct 20249:18:24 AM
tropical cyclone dana: समुद्र में उठ रहीं ऊंची लहरें

चक्रवात दाना वर्तमान समय में पारादीप से 260 किलोमीटर की दूरी पर है जबकि सागर द्वीप से 290 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके प्रभाव से समुद्र में ऊंची ऊंची लहरें उठ रही हैं। आज सुबह-सुबह कोणार्क में कुछ पेड़ उखड़ कर गिर गए हैं। चक्रवात जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वर्षा एवं हवा की गति बढ़ती जा रही है।

24 Oct 20249:17:21 AM
cyclone live tracking: 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा 'दाना'

भीषण रूप धारण कर पिछले 6 घंटे से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवात दाना समुद्र में आगे बढ़ रहा है। चक्रवात दाना वर्तमान समय में पारादीप से 260 किलोमीटर की दूरी पर है जबकि सागर द्वीप से 290 किलोमीटर की दूरी पर है। राजधानी भुवनेश्वर के साथ तटीय जिलों में झमाझम वर्षा शुरू हो गई है। पारादीप में सर्वाधिक 51 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। जगतसिंहपुर में 5.1 मीटर समुद्री ज्वार उठने की संभावना है।

24 Oct 20248:45:19 AM
Odisha Cyclone News: चक्रवात को लेकर भोजन-पानी की व्यवस्था पूरी

वहीं, चक्रवाती तूफान दाना को लेकर ओडिशा में हर तरह की तैयारी कर ली है। मंत्री रबी नारायण नाइक ने कहा, ओडिशा एक चक्रवात प्रवण क्षेत्र है... हमने पानी, भोजन और आश्रय की व्यवस्था कर ली है...कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि हमने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं... NDRF, अग्निशमन दल तैनात हैं... हमें मुख्यमंत्री द्वारा बालासोर भेजा गया है...

#WATCH बालासोर: ओडिशा सरकार में मंत्री रबी नारायण नाइक ने चक्रवात दाना पर कहा, "ओडिशा एक चक्रवात प्रवण क्षेत्र है... हमने पानी, भोजन और आश्रय की व्यवस्था कर ली है...कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि हमने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं... NDRF, अग्निशमन दल तैनात हैं... हमें मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/66isTuq0pt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2024
24 Oct 20248:42:33 AM
Dana Cyclone: अग्निशमन और बचाव सेवाओं की 182 टीमें तैनात

चक्रवात दाना पर अग्निशमन सेवा महानिदेशक, डॉ. सुधांशु सारंगी ने कहा, हम चक्रवात के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे पास ओडिशा की अग्निशमन और बचाव सेवाओं की 182 टीमें हैं, जिनमें लगभग 2000 लोग हैं। हम प्रभावित होने वाले सभी 14 जिलों को कवर करेंगे...हमारे पास NDRF की 20 टीमें हैं...हमारे पास राज्य आपदा बल के 400 कर्मी भी हैं...हमने वन विभाग की कुछ टीमों को भी तैनात किया है।

#WATCH | भुवनेश्वर, ओडिशा: चक्रवात दाना पर अग्निशमन सेवा महानिदेशक, डॉ. सुधांशु सारंगी ने कहा, "हम चक्रवात के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे पास ओडिशा की अग्निशमन और बचाव सेवाओं की 182 टीमें हैं, जिनमें लगभग 2000 लोग हैं। हम प्रभावित होने वाले सभी 14 जिलों को कवर… pic.twitter.com/eh03Tiz4cS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2024
24 Oct 20248:40:56 AM
LIVE Cyclone Dana Updates: तूफान के चलते 45 फ्लाइटें रद्द

भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने कहा, चक्रवाती तूफान दाना के कारण भुवनेश्वर भी प्रभावित होगा। हमने सर्वसम्मति से 24 अक्टूबर से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक 17 घंटे के लिए (उड़ान) परिचालन स्थगित करने का फैसला किया है। लगभग 45 उड़ानें रद्द, प्रभावित या विलंबित होंगी।

#WATCH | Odisha: Prasanna Pradhan, Airport Director, Bhubaneswar says, " Cyclone Dana is approaching Odisha and West Bengal coast as per MET forecast and because of that Bhubaneshwar will also be affected due to strong wind and heavy rainfall...we have unanimously decided to… pic.twitter.com/fWiQ47LHIM

— ANI (@ANI) October 23, 2024
24 Oct 20248:20:12 AM
Cyclone Dana LIVE tracker समुद्र में चल रही उथल-पुथल

चक्रवाती तूफान दाना तेजी से आगे बढ़ रहा है। उसके आने से पहले ओडिशा के केंद्रपाड़ा तट पर समुद्र में उथल-पुथल देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दाना ओडिशा में किसी भी वक्त दस्तक दे सकता है। ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

VIDEO | Rough sea witnessed at Kendrapara coast in Odisha ahead of #CycloneDanas landfall.

As per IMD, the storm is likely to intensify into a severe cyclonic storm over the northwest Bay of Bengal and make landfall between Bhitarkanika National Park and Dhamra port in Odisha… pic.twitter.com/mDtdquIhz4

— Press Trust of India (@PTI_News) October 24, 2024
24 Oct 20247:48:38 AM
Dana Cyclone: भीतरकनिका में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं

ओडिशा में चक्रवात दाना के पहुंचने से पहले केन्द्रापड़ा जिले के भीतरकनिका में भारी बारिश और तेज हवाएं शुरू हो गईं हैं।

VIDEO | #Odisha: Heavy rainfall, gusty winds hit Bhitarkanika in Kendrapara district ahead of Cyclone Dana landfall.#CycloneDanaUpdate #CycloneDana

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/dUt20kCk7x

— Press Trust of India (@PTI_News) October 24, 2024
24 Oct 20247:46:32 AM
LIVE Cyclone Dana Updates: 3 बंदरगाहों पर खतरे का संकेत

चक्रवात दाना किसी भी समय ओडिशा में दस्तक दे सकता है। ओडिशा के 3 बंदरगाहों पर खतरे का संकेत संख्या 10 जारी किया गया है। चक्रवात दाना के दस्तक देने से पहले विभिन्न स्थानों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

STORY | Cyclone Dana: Great danger signal number 10 issued at 3 ports in Odisha

READ: https://t.co/XSHAJcwtLV#CycloneDana pic.twitter.com/LSwdu4Rk3o

— Press Trust of India (@PTI_News) October 23, 2024
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us