विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mallikarjun kharge: 'वोटिंग करने का आखिरी मौका', कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- 2024 में मोदी सत्ता में आए तो कोई चुनाव नहीं होगा

By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 29 Jan 2024 03:47 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 29 Jan 2024 04:21 PM (GMT+05:30)

Lok Sabha Poll 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Poll) से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ओडिशा बचाओ रैली के जरिए ...और पढ़ें

'वोटिंग करने का आखिरी मौका', कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- 2024 में मोदी सत्ता में आए तो कोई चुनाव नहीं होगा
'वोटिंग करने का आखिरी मौका', कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- 2024 में मोदी सत्ता में आए तो कोई चुनाव नहीं होगा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Poll) से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 'ओडिशा बचाओ' रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया है। इससे पहले भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पहुंचे एआईसीसी (AICC) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भव्य स्वागत किया गया।

भुवनेश्वर बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से शिशु भवन चौक, राजमहल चौक होते हुए एक विशाल रैली में सभा स्थल पर लाया गया। यहां पर पहुंचने के बाद प्रदेश के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का भव्य स्वागत किया।

वहीं, भुवनेश्वर में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे हर किसी को ईडी की नोटिस दे रहे हैं। वे लोगों को डरा रहे हैं। डर के कारण, कुछ दोस्ती छोड़ रहे हैं, कुछ पार्टी और कुछ गठबंधन छोड़ रहे हैं। यह आपके लिए मतदान करने का आखिरी मौका है। इसके बाद कोई मतदान नहीं होगा।

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी से दोस्ती से नवीन पटनायक को क्या मिला? डबल इंजन कई बार फेल हो जाता है और जब डबल इंजन ठीक से काम नहीं करता तो पहला इंजन भी विफल रहता है।

अजय कुमार ने भी BJP-BJD पर साधा निशाना 

सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि ओडिशा में आज जितने बड़े कल कारखाने या बुनियादी सुविधाएं हैं, वह सब कांग्रेस की देन है। हीराकुद डैम भी कांग्रेस ने बनाया है। तालचेर प्रोजेक्ट, नालको, राउरकेला स्टील प्लांट कांग्रेस की देन है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बाद ओडिशा के लिए किसी ने कुछ नहीं किया। राजीव गांधी ने पूरे देश ने कम्प्यूटर क्रांति लाए। वन अधिकार कानून कांग्रेस लायी है। 99 प्रतिशत लोगों के लिए कांग्रेस काम करती है। हमारे लिए सब बराबर है। कांग्रेस ने हमेशा लोगों के लिए सोचा है। 24 साल से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिशा के मुखिया हैं, मगर प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया है।

केंद्र ने 10 साल में ओडिशा में कुछ नहीं किया- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी 

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने आगे यह भी कहा कि केंद्र में 10 साल से भाजपा सरकार है, मगर भाजपा सरकार ने ओडिशा के लिए कुछ भी नहीं किया। यही कारण है कि हमने बीजद-भाजपा की औपचारिक शादी करायी थी। 23 साल से बीजद भाजपा एक साथ रह रहे हैं। शादी करने से वह ऑफिशियल हो गए।

पांडियन पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि एक विभाग का 24 हजार करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट बाहर के लोगों को पांडियन ने दिलवाया है। इस प्रदेश के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। प्रदेश के 30 लाख लोग खाने के लिए बाहर जा रहे हैं। 2024 में पांडियन-नवीन बाबू जा रहे हैं, कांग्रेस आ रही है।

अजय कुमार ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा गरीबी ओडिशा में है। दो लाख सरकारी पद ओडिशा में खाली है। यह सब बीजद-भाजपा सरकार में यह हो रहा है। ओडिशा को ओड़िआ चाहिए, हमें पांडियन को भगाना है। भाजपा-बीजद में गठबंधन है। ईडी-सीबीआई ने नवीन बाबू को अपना भाई बना लिया है। इसलिए, ओडिशा में ईडी-सीबीआई नहीं आती है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJD को बड़ा झटका, पांच बार के विधायक ने थाम लिया इस पार्टी का दामन

ये भी पढ़ें: जातीय गणना पर ओडिशा सरकार क्‍यों हैं चुप? कांग्रेस बोली बिहार से सीखने की जरूरत, गिना दी नीतीश की उपलब्धियां