Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJD Candidates List : बीजद ने 6 विधानसभा सीट पर घोषित किए प्रत्याशी, सुदाम मरांडी की पत्नी को मिला टिकट

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 01:51 PM (IST)

    BJD Candidates List ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव को लेकर नवीन पटनायक की बीजू जनता दल ने 6 सीटों पर एक और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। वहीं अब तक पार्टी ने 147 विधानसभा सीटों में से 141 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सुदाम मरांडी की पत्नी को भी बीजद ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

    Hero Image
    BJD Candidates List: बीजद ने 6 विधानसभा सीट पर घोषित किए प्रत्याशी (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। BJD Candidates List : बीजद ने आज विधानसभा की 7वीं सूची जारी की है। बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने इस सूची में 6 विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। बीजद ने अब तक 147 सीटों में से 141 सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 6 सीट पर अब भी पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक, 6 प्रत्याशी में हिंदोल विधानसभा सीट से वर्तमान ढेंकानाल सांसद महेश साहू को बीजद ने चुनाव मैदान में उतारा है। उसी तरह से बीजद ने दो विधायकों की पत्नी को टिकट दिया है।

    रघुनाथ पाली विधानसभा सीट से अर्चना लेखा बेहरा, बरी विधानसभा सीट से विश्व रंजन मलिक, बांगरीपोशी विधानसभा सीट से रंजिता मरांडी, काकटपुर विधानसभा सीट से तुषाराकांति बेहरा तथा बारीपदा एरसमा विधानसभा सीट से शारदा प्रसन्न जेना को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

    हिंदोल सीट से पहली बार महेश साहू लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 

    हिंदोल विधानसभा सीट से पहली बार महेश साहू चुनाव लड़ेंगे। सीमा नायक की जगह पर उनको टिकट दिया गया है। वहीं, रघुनाथपाली विधानसभा सीट से अर्चना बेहरा भी नया चेहरा हैं। पति सुब्रत तराई की जगह वह चुनाव लड़ेंगी। बरी से सुनंदा दास की जगह विश्वरंजन मलिक को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

    बालीकुदा-एरसमा से पहली बार बीजद से चुनाव शारदा जेना लड़ेंगे। रघुनंदन दास की जगह शारदा को टिकट मिला है। उसी तरह से बांगिरीपोसी में सुदाम मरांडी की जगह उनकी पत्नी रंजिता को टिकट मिला है। सुदाम मरांडी को बीजद ने मयूरभंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

    बीजद ने अभी तक 141 सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। अभी 6 सीट पर बीजद की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। इसमें खुर्दा, बेगुनिया, खंडपड़ा, कोरेई, भोगराई, नीलगिरी विधानसभा सीट शामिल है, जहां पर प्रत्याशी घोषित करना है।

    ये भी पढ़ें- 

    कहीं राख तो कहीं धुआं-धुआं... ओडिशा में धधक रहे हैं जंगल, कीमती पेड़ जलकर हो रहे खाक, जानवर भी लाचार

    ओडिशा दौरे पर आ रहे अमित शाह, नवरंगपुर में करेंगे विशाल जनसभा; भुवनेश्वर में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित