Bijepur By poll: बीजद, भाजपा एवं कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
Bijepur By poll बीजेपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए बीजद भाजपा एवं कांग्रेस ने अपने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है
भुवनेश्वर, जेएनएन। Bijepur By poll बीजेपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए राज्य के तीनों प्रमुख दल बीजद, भाजपा एवं कांग्रेस ने अपने अपने स्टार प्रचारकों की सूची प्रकाशित कर दी है। बीजद की तरफ से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ ए.यू.सिंहदेव, प्रसन्न आचार्य, मंगला किसान, प्रफुल्ल मलिक, राजा स्वांई, देवी प्रसाद मिश्र, प्रभास सिंह, प्रभात आदित्य मिश्र का नाम शामिल है।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, प्रभारी अरुण सिंह, केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, स्मृति इरानी, केन्द्र मंत्री प्रताप षडंगी, गिरिधर गमांग, जुएल ओराम, बैजयंत पंडा तथा बसंत पंडा का नाम शामिल है। वहीं कांग्रेस की तरफ से स्टार प्रचारक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, प्रभारी जितेन्द्र सिंह, पीसीसी अध्यक्ष निरंजन पटनायक, नरसिंह मिश्र का नाम शामिल है।
निजी स्कूलों को मात दे रहा है ये सरकारी स्कूल, हर क्षेत्र में है अव्वल
यहां उल्लेखनीय है कि भाजपा, कांग्रेस, बीजद के उम्मीदवार के अलावा कुल 7 उम्मीदवार बीजेपुर विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन किया है, लेकिन इस सीट पर इस बार त्रिकोणीय लड़ाई तीनों ही प्रमुख दलों के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 21 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा जबकि 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। बीजद जहां अपनी इस सीट को बचाने के लिए पूरी कोशिश में लग गई है तो वहीं कांग्रेस पुन: अपनी पारंपरिक सीट को हथियाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं भाजपा भी इस सीट पर जीत दर्ज कर पश्चिम ओडिशा में अपने दबदबे को और बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
ओडिशा में छह बुजुर्गो के दांत तोड़ खिलाया मल, पुलिस ने किया बचाव 50 से अधिक गिरफ्तार
गुजरात: दो महिलाओं ने 13 घंटे तक उल्टा दौड़ बनाया ये खास रिकॉर्ड, पीएम मोदी से मिली प्रेरणा