Move to Jagran APP

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर प्रतिष्ठित पुलिस पदक के लिए ओडिशा से 22 पुलिस कर्मियों का चयन

Republic Day 2022 गणतंत्र दिवस पर प्रतिष्ठित पुलिस पदक प्राप्त करने के लिए ओडिशा के विभिन्न रैंकों के 22 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है। इसमें वीरता के लिए पुलिस पदक विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक शामिल है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 12:49 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 12:49 PM (IST)
Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर प्रतिष्ठित पुलिस पदक के लिए ओडिशा से 22 पुलिस कर्मियों का चयन
ओडिशा के विभिन्न रैंकों के 22 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर प्रतिष्ठित पुलिस पदक प्राप्त करने के लिए ओडिशा के विभिन्न रैंकों के 22 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है। गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस-2022 से पहले 3 श्रेणियों के तहत पदक के लिए देश भर में कुल 939 पुलिस कर्मियों के नामों की घोषणा की। इसमें वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक शामिल है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक 189 पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 88 राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) और सराहनीय सेवा के लिए 662 पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें ओडिशा के 9 पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा, राज्य के दो पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिलेगा और राज्य के 11 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक की सूची में नामित किया गया है।

वीरता के लिए पुलिस पदक पाने पुलिस कर्मचारी

1. स्वर्गीय जयराम कबासी, ओएपीएफ

2. ऋषिकेश ज्ञानदेव खिलारी, आईपीएस, एसपी

3. रामू दुरुआ, ओएपीएफ

4. बंधु हंताल, सिटी

5. गेनु हंताल, सिटी

6. प्रवीण थापा, हवलदार

7. राजेश विश्वकर्मा, हवलदार

8. जीवन शाही, सिटी

9. औसाधिनाथ बेहरा, सिटी

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले अधिकारी व पुलिस कर्मचारी

1. प्राण कृष्ण राउत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, भुवनेश्वर, ओडिशा

2. प्रदीप कुमार महांती, कांस्टेबल, कटक, ओडिशा

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी

1. संजय कुमार कौशल, पुलिस महानिरीक्षक, सतर्कता निदेशालय, कटक

2. कमल लोचन भुइयां, पुलिस उपाधीक्षक, डीआईबी, भद्रक,

3. सुजाता खंडुआल, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता निदेशालय, कटक

4. रघुनाथ प्रसाद नायक, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, कटक

5. अरुण कुमार स्वांई, सहायक पुलिस आयुक्त, भुवनेश्वर

6. शेख अताउल्लाह, ड्राइवर हवलदार, सतर्कता निदेशालय, कटक,

7. कृतिबासा पांडा, सहायक पुलिस उप निरीक्षक, कटक

8. मधुसूदन बेहरा, पुलिस उप निरीक्षक, संबलपुर

9. पावल दयाल बा, डिप्टी कमांडेंट, एसओजी, भुवनेश्वर

10. अजय कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, छत्रपुर, गंजम

11. माली मोहन, कांस्टेबल, बरहमपुर

Republic Day 2022: भुवनेश्वर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने फहराया राष्ट्रध्वज; पहली बार परेड में शामिल हुई बीएसएफ

73rd Republic Day: मध्‍य प्रदेश के लिए गौरव की बात, यहां की पांच हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री पुरस्‍कार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.