Move to Jagran APP

भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया विश्व महिला दिवस, महिलाओं को किया गया सम्मानित

बालेश्वर जिला भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया। कई महिला नेत्रियों ने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समाज में महिलाएं किसी अमूल्य संपदा से कम नहीं है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 08:00 AM (IST)
भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया विश्व महिला दिवस, महिलाओं को किया गया सम्मानित
भाजपा जिला कार्यालय में विश्व महिला दिवस मनाया गया

बालेश्वर, जागरण संवाददातदा। बालेश्वर जिला भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष उमाकांत महापात्र के नेतृत्व में जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा कमला बिंधाणी की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें महिला मोर्चा की राज्य सचिव शिप्रा वाजपेई भाजपा महिला मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष सुषमा रानी बिस्वाल राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभना महंती नगर महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुष्मिता पंडा नगर भाजपा के अध्यक्ष चितरंजन पंडा समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पार्टी से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी और अतिथियों ने कहा कि आज भी विश्व के दरबार में महिलाओं को पूजनीय कहा जाता है तथा उनकी पूजा अर्चना की जाती है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर सामाजिक सेवा या फिर रक्षा विभाग से जुड़ा क्षेत्र हो या हो राजनीति का रणभूमि या  आर्थिक क्षेत्र सभी क्षेत्र में आज पूरे विश्व में महिलाओं की भूमिका पुरुषों की अपेक्षा अग्रिम है।

loksabha election banner

 इन अतिथियों ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान और तुलना आज के युग में नहीं किया जा सकता क्योंकि आज भी पूरे विश्व में महिलाएं बड़े-बड़े पदों पर विराजमान होकर अपने कर्तव्य और दायित्व का बखूबी निर्वाह  कर रही है। कई महिला नेत्रियों ने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समाज में महिलाएं किसी अमूल्य संपदा से कम नहीं है तथा महिलाएं ही आज विश्व के दरबार में हर क्षेत्र में अपनी अहम और अग्रिम भूमिका निभा रही हैं।

 विश्व महिला दिवस के मौके पर जिला भाजपा की ओर से समाज में उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित भी किया गया था। जिसमें जिले की सुनाम धन्य चिकित्सक डॉक्टर मधुमाला गिरी को चिकित्सा के क्षेत्र में तथा शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट शिक्षा विद तुलसी मिश्रा तथा व्यवसाय के क्षेत्र में काकोली नायक को जिला महिला मोर्चा की ओर से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा समेत जिले के मीडिया प्रभारी श्रीनिवास प्रधान के साथ-साथ कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए थे। इस महिला सम्मेलन में भारी संख्या में  महिलाओं की उपस्थिति देखी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.