निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, छह श्रमिक गंभीर
जागरण संवाददाता, बालेश्वर : सोमनाथपुर मे सिपेट के एक निर्माणधीन इमारत की छत गिरने से छह
जागरण संवाददाता, बालेश्वर : सोमनाथपुर मे सिपेट के एक निर्माणधीन इमारत की छत गिरने से छह श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सिपेट के एक अन्य नए गृह का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को दोपहर बाद अचानक नवनिíमत गृह की छत गिर जाने से छह श्रमिक घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर ओड्राफ, दमकल व पुलिस की टीम पहुंची और मलवा को हटाया। इस नई इमारत का निर्माण कार्य आठ महीने पहले शुरू हुआ था। निर्माण कार्य का ठेका नेशनल ब्रीज कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया था। ठेकेदार ललित सतपथी के नाम पर टेंडर था। ठेकेदार सतपथी ने इस कार्य को अन्य कई ठेकेदारों के बीच बांट दिया था। गिरने वाली छत का कार्य ठेकेदार सरोज विश्वाल करा रहे थे। बालेश्वर के जिलाधीश प्रमोद दास ने उक्त घटना की जांच के आदेश दिए हैं।