बालेश्वर में तालाब में डूबने से छात्रा की मौत
संवादसूत्र, बालेश्वर : नगर के नीलगिरी थाना अंतर्गत अयोध्या गांव स्थित तालाब में नहाने गई छात्रा की
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 03:52 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 03:52 PM (IST)
संवादसूत्र, बालेश्वर : नगर के नीलगिरी थाना अंतर्गत अयोध्या गांव स्थित तालाब में नहाने गई छात्रा की डूबने से मृत्यु हो गई। रविवार की सुबह करीब नौ बजे देवेंद्र जेना की 16 वर्षीय बेटी लिसा नहाने के लिए तालाब गई थी। नहाते समय उसका पैर फिसल जाने से वह गहराई में चली गई और डूब गई। तालाब में नहा रहे अन्य लोगों ने उसकी तलाश की मगर वह उन्हें नहीं मिली। करीब आधा घंटे बाद उसका शरीर पानी में तैरता नजर आया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लिसा अयोध्या कॉलेज में प्लस-2 की छात्रा थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें