Move to Jagran APP

Odisha: डकैती के आरोप में सात गिरफ्तार, बड़ी चालाकी से वारदातों को देते थे अंजाम

बालेश्‍वर के सहदेवखूंटा मॉडल थाना की पुलिस ने डकैतों के एक गैंग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सात लोग शहर के भीतर कई स्थानों पर हो रही अनेक डकैती और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 02:14 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 02:17 PM (IST)
Odisha: डकैती के आरोप में सात गिरफ्तार, बड़ी चालाकी से वारदातों को देते थे अंजाम
पुलिस ने डकैतों के एक गैंग के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बालेश्वर, जागरण संवाददाता। शहर के सहदेव खूंटा मॉडल थाना की पुलिस ने विभिन्न वारदातों को अंजाम देने के आरोप में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने डकैतों के एक गैंग के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो शहर के आसपास के कश्मीला राष्ट्रीय राजमार्ग शेरगढ़ टोलगेट चांदीपुर तथा शहर के भीतर कई स्थानों पर हो रही अनेक डकैती और लूट की वारदातों को इस गिरोह के सदस्य किया करते थे।

loksabha election banner

गिरफ्तार किए गए आरोपी विपिन जेना 21 वर्ष, रवींद्र जेना 21 वर्ष, अजीत कमीला 21 वर्ष , शेख रमजान 19 वर्ष, मानस कुमार जेना 20 वर्ष, एवं आदित्य सेनापति 20 वर्ष शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 5 मोटरसाइकिल नगद 5000 हजार रुपये , 6 मोबाइल फोन , एक टेबलेट फोन, एक पेन ड्राइव एक खिलौने वाली बंदूक, एक भुजाली एवं एक कटारी सहित कई हथियारों को जब्‍त किया है।

यहां उल्लेखनीय है कि इसी महीने के 1 तारीख को रेमुना के पास आईडीएफसी बैंक के एक कर्मचारी प्रताप कुमार बारीक से इस गिरोह के सदस्यों ने बंदूक एवं चाकू के बल पर 30 हजार नगद सहित अन्य कई जरूरी दस्तावेज एवं एक टेबलेट फोन लूट लिए थे। इस घटना की शिकायत प्रताप ने थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की एवं इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम पहले से भी टाउन थाना के अंतर्गत एक ट्रक ड्राइवर से डकैती शेरगढ़ नामक स्थान से 90 हजार की डकैती चांदीपुर थाना के अंतर्गत 10 हजार की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पत्रकार सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोविंद चंद्र शेट्टी ने इस वारदात की सूचना थाने में दी है। यहां उल्लेखनीय है कि आए दिन शहर और उसके आसपास के इलाकों में डकैती चोरी की घटनाएं आम सी बात हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.