केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए अखबार विक्रेता
केरल में आयी भयंकर बाढ़ से लाखों लोग तबाह हुए है। हजारों की संख्या म
संसू, बालेश्वर : केरल में आयी भयंकर बाढ़ से लाखों लोग तबाह हुए है। हजारों की संख्या में लोगों का घर-बार बर्बाद हो गया है और ये लोग राज्य के विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। इनकी मदद के लिए पूरे देश में मुहिम चल रही है। बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए बालेश्वर अखबार विक्रेता (कर्मयोगी) संघ भी आगे आया है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में जिलाधीश के जरिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष सह अखबार विक्रेता संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार स्वांई के नेतृत्व में कर्मयोगियों ने जिलाधीश को यह राशि प्रदान की। कर्मयोगियों के इस कदम की जिलाधीश ने सराहना की है। संघ के सचिव अनिरूद्ध लेंका, अभय प्रधान, योगेन्द्र तपस्वी, अजय लेंका, कमल राउत, विजय सेन समेत संगठन से जुड़े सदस्य इस मौके पर मौजूद थे।