ओडिशा में प्रचंड आवाज से हिले घर, जांच में जुटी पुलिस; मोसम विभाग ने कहा भूकंप को लेकर नहीं है कोई सूचना
इस घटना के बारे में चार घंटे बाद यानी खबर लिखे जाने तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि आखिर यह आवाज कहां से और कैसे सुनाई दी है। केन्दुझर जिले का घषीपुर इलाका जाजपुर जिले के नजदीक होने से प्रचंड आवाज जाजपुर जिले में भी काफी तेज सुनाई दी।
भुवनेश्वर, जागरण सवांददाता। ओडिशा के तीन जिले में आज अजीबो गरीब घटना सामने आयी है। प्रचंड आवाज से घर और दरवाजे हिल गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। शक्तिशाली बम विस्फोट से जिस प्रकार की भयंकर ध्वनि और कंपन होने लगता है, कुछ इसी तरह की आवाज केन्दुझर जिले के घषीपुरा एवं आनंदपुर इलाके में लोगों को सुनाई दी है।
प्रत्यक्ष दर्शकों का कहना
आवाज इतनी भयानक थी कि लोग अपने घर बार छोड़कर बाहर आ गए। प्रत्यक्ष दर्शकों का कहना है कि 10 मिनट के अंतराल पर दो बड़ा विस्फोट होने वाली ध्वनि की तरह आवाज सुनाई दी है। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि भद्रक, जाजपुर और केन्दुझर जिले के कुछ इलाकों में भी सुनाई दी है। आवाज सुनने के बाद लोगों में भय का माहौल बन गया है।
प्रचंड आवाज की नहीं मिली कोई जानकारी
इस घटना के बारे में चार घंटे बाद यानी खबर लिखे जाने तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि आखिर यह आवाज कहां से और कैसे सुनाई दी है। केन्दुझर जिले का घषीपुर इलाका जाजपुर जिले के नजदीक होने से प्रचंड आवाज जाजपुर जिले में भी काफी तेज सुनाई दी है।
मिली सूचना के मुताबिक किसी निर्माण कार्य के लिए डीनामाइट विस्फोट किए जाने की सम्भावना है। स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है। केवल केन्दुझर व जाजपुर जिले ही नहीं बल्कि भद्रक जिले के कुछ इलाके में भी प्रचंड ध्वनि सुनाई देने की बात पता चली है।
स्थानीय मौसम विभाग का बयान
स्थानीय मौसम विभाग ने कहा है कि प्रचंड आवाज के संदर्भ में अभी तक कोई स्पष्ट सूचना नहीं है। भूकंप को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है। जाजपुर जिले में एक कबाड़ गोदाम भयानक अग्निकांड हुआ है। हालांकि इस अग्निकांड का इस भयानक विस्फोट वाली आवाज से कुछ लेना देना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक जाजपुर रोड धनेश्वर चौक में मौजूद कबाड़ गोदाम में भयावह अग्निकांड घटना हुई है। दो दमकल वाहिनी आग को बुझाया है। इस दौरान एक दमकल कर्मचारी घायल हो गया है। कबाड़ गोदाम में आग कैसे लगी उसका कारण अस्पष्ट है। आग में कबाड़ दुकान जलकर खाक हो गई है। हालांकि तीन जिले में सुनाई दी ध्वनि के साथ उक्त अग्निकांड का कुछ संपर्क नहीं होने की बात कही जा रही है। सटसर्किट के कारण यह अग्निकांड होने का संदेह किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Fact Check: हिमाचल और गुजरात चुनाव के Exit Poll पर गुजरात चुनाव के खत्म होने तक प्रतिबंध
यह भी पढ़ें - हिंद महासागर की गहराई में मिले विचित्र जीव, वैज्ञानिक भी हुए हैरान